Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में हरियाणा रोडवेज बस ड्राइवर-कंडक्टर को नंगा कर पीटा:युवक ने कहा- बस नहीं जाने दूंगा, लड़के बुला लिए; सवारियों ने 2 को दबोचा

    22 hours ago

    1

    0

    सोनीपत डिपो की बस के एक ड्राइवर और कंडक्टर को यूपी के शामली में नंगा कर पीटा गया। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे बस में बैठे एक युवक ने पहले हंगामा किया, फिर शामली में अपने 10-12 साथियों को बुला लिया। युवकों ने जबरन बस रुकवार ड्राइवर-कंडक्टर पर हमला कर दिया। उनके कपड़े फाड़ दिए। घायल बस ड्राइवर संदीप का आरोप है कि उन्हें लोहे की रॉड भी मारी गई। छाती पर लाठियों से कई वार किए गए। इस दौरान बस में करीब 70 सवारियां मौजूद थीं। हमलावरों ने बस के शीशे भी तोड़ दिए। इसी दौरान कुछ सवारियों ने हमलावरों में से सावन और हिमांशु नाम के युवकों को दबोच लिया। इसके बाद ड्राइवर ने खिड़की बंद कर वहां से बस दौड़ा दी। सोनीपत आते ही सवारियों ने दोनों को पुलिस को सौंप दिया। पहले जानिए कैसे शुरू हुआ विवाद शामली में बस रुकवाई, ड्राइवर-कंडक्टर को पीटा ड्राइवर संदीप का कहना है कि सावन ने शामली में कुछ युवकों को बस की लोकेशन भेज दी। बस के शामली पहुंचते ही तीन बाइकों पर आए 8-10 युवकों ने हमला कर दिया। सभी युवक लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर बस में घुस गए। अंदर आते ही उन्होंने मेरे ऊपर हमला कर दिया। हमले में ड्राइवर संदीप की छाती पर चोट लगी है। उनके शरीर पर कट के कई निशान हैं। हमलावरों ने कंडक्टर के साथ भी मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद हमलावरों ने बस के शीशे भी तोड़ दिए। इसके बाद जैसे ही हमलावर भागने लगे, सवारियों ने दो युवकों को दबोच लिया। ड्राइवर ने भी तुरंत बस दौड़ा दी। युवक बोला- जूते बदल रहा था सावन के साथ पकड़े गए युवक हिमांशु का कहना है कि सावन बस में जूते बदल रहा था। ड्राइवर ने पहले सावन के साथ मारपीट की। इसके बाद हम शामली में उसे लेने आए। हिमांशु ने आगे कहा- हालांकि बस में मारपीट नहीं होनी चाहिए थी। यह गलत था। पुलिस बोली- शिकायत यूपी में दी जानी चाहिए मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी रविन्द्र दहिया का कहना है कि घटनाक्रम शामली (उत्तर प्रदेश) का है। उत्तर प्रदेश में ही शिकायत दी जानी चाहिए थी। हमारे यहां कोई कार्रवाई नहीं बनती है।शामली पुलिस ही मामले में कार्रवाई करेगी। अब पढ़िए, सवारियों ने क्या बताया बस में मौजूद सोनीपत के प्रीतमपुरा निवासी साहिल ने बताया- वह देहरादून से सोनीपत लौट रहा था। बस में सवार शामली के एक युवक ने रास्ते में ही अपने साथियों को फोन कर बुला लिया, शामली से कुछ पहले बस के रुकते ही युवक लाठी-डंडे लेकर अंदर घुस गए। साहिल ने आगे बताया- युवक खुद को शामली का राजा बता रहा था। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ ड्राइवर को बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। हालांकि बस में मौजूद सवारियों ने दो युवकों को पकड़ लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों का हंगामा:तीन महीने से वेतन न मिलने से काम किया ठप,व्यवस्था चरमराई
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर-झांसी हाईवे पर डिवाइडर से टकराई इनोवा, 2 की मौत; ठेकेदार समेत 3 घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment