Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों का हंगामा:तीन महीने से वेतन न मिलने से काम किया ठप,व्यवस्था चरमराई

    20 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय में मंगलवार को वेतन न मिलने से नाराज सुरक्षाकर्मियों ने कामकाज ठप कर प्रदर्शन किया। सुरक्षाकर्मियों का आरोप है कि पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। बच्चों की स्कूल फीस जमा करना मुश्किल हो गया है। वहीं परिवार का भरण-पोषण भी प्रभावित हो रहा है। आक्रोशित कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक कामकाज बंद रखा। मरीजों पर पड़ा असर सुरक्षाकर्मियों के प्रदर्शन का असर सीधे अस्पताल की व्यवस्था पर पड़ा। ओपीडी, वार्ड और मुख्य प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। सुरक्षा कर्मियों के ड्यूटी छोड़ने से अस्पताल परिसर में आने-जाने वालों की आवाजाही अव्यवस्थित हो गई। इस दौरान अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों ने अपने वाहन जहां जगह मिली, वहीं खड़े कर दिए। पार्किंग व्यवस्था चरमरा जाने से परिसर में जाम जैसे हालात बन गए। कई वाहन एक-दूसरे के पीछे फंस गए, जिन्हें निकालने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। प्रदर्शन कर रहे सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि उन्हें केवल आठ से दस हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता है। वह भी तीन महीने से नहीं मिला है। बार-बार संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार से भुगतान की मांग की गई। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द वेतन जारी नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन ने कर्मचारियों को समझाकर काम पर लौटाया। साथ ही वेतन भुगतान की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। हालांकि प्रदर्शन ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और आउटसोर्स कर्मचारियों के भुगतान को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में कराटे सीख रहीं सपा नेता काजल निषाद:बोलीं- यूपी विधानसभा चुनाव में योगी हों या मोदी, पूरी ताकत से लड़ूंगी
    Next Article
    शामली में हरियाणा रोडवेज बस ड्राइवर-कंडक्टर को नंगा कर पीटा:युवक ने कहा- बस नहीं जाने दूंगा, लड़के बुला लिए; सवारियों ने 2 को दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment