Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में मुठभेड़ के बाद लुटेरा गिरफ्तार:कांस्टेबल की पत्नी से लूट का आरोपी पकड़ा गया

    7 hours ago

    1

    0

    शामली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक लुटेरे को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से लूटी गई सोने की चेन, एक देसी तमंचा, कई जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल (UP 12 CE 2241) बरामद हुई है। यह घटना शामली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के कैराना रोड पर सिभालका बाईपास के पास आज सुबह हुई। पुलिस को लुटेरों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। इसी दौरान मुठभेड़ हुई। गिरफ्तार लुटेरे की पहचान मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी फहीम उर्फ होला पुत्र सलीम के रूप में हुई है। वह किदवई नगर थाना खालापार का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, फहीम चेन स्नेचिंग का विशेषज्ञ है और उसके खिलाफ पहले भी लूट के कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जांच में सामने आया है कि फहीम ने हाल ही में अपने फरार साथी अदनान उर्फ आदि निवासी खालापार के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश पुलिस के एक कांस्टेबल की पत्नी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। मुठभेड़ के दौरान अदनान फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार साथी अदनान की तलाश में पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 निरीक्षक और 5 उपनिरीक्षकों के तबादले, नई जिम्मेदारियां सौंपीं
    Next Article
    बांदा की चकबंदी को लेकर लखनऊ में शिकायत:किसानों ने आयुक्त कार्यालय का घेराव किया; नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment