Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिमला से ठंडी बीती मैदानी इलाकों की रातें:7 जगह तापमान 5॰C से कम, विंटर सीजन में सामान्य से 16% कम बारिश

    10 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में बुधवार रात शिमला से ज्यादा ठंडी बीती। शिमला का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सोलन का 4.3 डिग्री, बरठी 4.7, धर्मशाला 5.2, सुंदरनगर 5.1, भुंतर 3.5, ऊना 7.2, कांगड़ा 6.2, मंडी 6.2 और बिलासपुर का 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- कोहरा पड़ने और ऊंचे पहाड़ों से मैदानी इलाकों की तरफ ठंडी हवाए चलने से रात का तापमान शिमला से कम बना हुआ है। लाहौल स्पीति के कुकुमसैरी का पारा माइनस (-8.3) और ताबो का माइनस (-8.8) डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं चार-पांच दिन से खिल रही अच्छी धूप के कारण प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री ज्यादा हो गया है। कांगड़ा के अधिकतम तापमान में नॉर्मल की तुलना में सबसे ज्यादा 5.8 डिग्री का उछाल आने के बाद पारा 24.7 डिग्री पहुंच गया है। इसी तरह, मंडी के सुंदरनगर का तापमान नॉर्मल से 5.7 डिग्री के उछाल के साथ 25.1 डिग्री, भुंतर का पारा 5.4 डिग्री के उछाल के साथ 23.3 डिग्री और शिमला का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री ज्यादा के साथ 17.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। अगले एक सप्ताह अच्छी बारिश-बर्फबारी नहीं प्रदेश में इस विंटर सीजन में नॉर्मल से 16% कम बारिश हुई है। अगले एक सप्ताह तक भी अच्छी बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- एक जनवरी से 11 फरवरी के बीच 119.9 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 101.8 मिलीमीटर बादल बरसे हैं। 16 फरवरी को कमजोर WD एक्टिव हो रहा प्रदेश में आज भी सुबह से ही धूप खिली हुई है। IMD के अनुसार- अगले चार दिन यानी 15 फरवरी तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। 16 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) जरूर एक्टिव हो रहा है। मगर यह कमजोर WD रहेगा। इसका असर केवल अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही नजर आएगा। अन्य क्षेत्रों में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इससे अगले एक सप्ताह के दौरान तापमान में उछाल आएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UN का दावा दिल्ली ब्लास्ट की जिम्मेदारी जैश ने ली:हमले के लिए महिला आतंकियों की भर्ती की; रिपोर्ट में पहलगाम हमले का भी जिक्र
    Next Article
    ट्रंप अमेरिकी 'दाल' गलाना चाहते थे! लेकिन भारत की रेड लाइन ने बिगाड़ा खेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment