Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शराब का पहला पैग पीते ही 2 दोस्तों की मौत:तीसरे की हालत गंभीर; एटा में भीड़ थाने पहुंची, बेटा बोला- हत्या की गई

    12 hours ago

    1

    0

    एटा में शराब पीने से दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर है। तीनों ने गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे एक प्लॉट में साथ बैठकर शराब पी थी। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी तो घर वालों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया है। शराब कहां से खरीदी गई थी, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए। हंगामा किया। DM अरविंद सिंह और SSP डॉ इलामारन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामला जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर अवागढ़ थाना क्षेत्र का है। एक के बेटे ने गांव के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… शराब पीने के बाद उल्टियां होने लगीं मीसाकलां गांव के रहने वाले राकेश (45), नरसिंह पाल (59) और रंजीत (35) दोस्त थे। राकेश राजमिस्त्री हैं। गुरुवार सुबह वह नरसिंह पाल के प्लॉट पर काम कर रहे थे। रंजीत वहां मजदूरी करने आया था। काम शुरू करने से पहले सुबह लगभग 7:30 बजे तीनों ने एक साथ शराब पी। शराब पीने के महज पांच मिनट के अंदर ही तीनों प्लॉट पर गिर पड़े। सबसे पहले रंजीत गिरा, फिर राकेश और कुछ ही देर में नरसिंह पाल अचेत होकर गिर गया। यह देख आसपास के लोग दौड़े। घटना की जानकारी परिवार के लोगों की दी गई। जब तक घरवाले पहुंचे, राकेश और नरसिंह पाल बेहोश हो चुके थे। परिजनों ने तीनों को आनन-फानन में गांव वालों की मदद से अवागढ़ स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। डॉक्टरों ने हालात गंभीर देख उन्हें आगरा रेफर कर दिया। आगरा में राकेश और मानसिंह को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रंजीत का इलाज चल रहा है। बेटे ने पिता की हत्या का आरोप लगाया नरसिंह के बेटे विजेंद्र ने बताया, मेरे बड़े भाई भूपेंद्र की 2019 में हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप पूखी, हरेंद्र, पंडित और योगेश पर है। मामले में 11 जून को कोर्ट में तारीख है। पूखी बुधवार को गांव आया था। शाम को वह ट्यूबवेल पर देसी शराब का एक क्वार्टर रखकर राजमिस्त्री राकेश से कुछ बोलकर चला गया था। राकेश वही क्वार्टर अपने घर से लेकर आया था, जिसे सुबह इन तीनों लोगों ने एक-एक पैग बनाकर पिया था। नरसिंह पाल खेती-किसानी का काम करते थे। उनकी दो बेटियां ज्योति और शशि हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। बेटे विजेंद्र (29) की शादी हो चुकी है। तीसरा बेटा अनुपम (27) है, सबसे छोटा बेटा गोपाल (19) है। पत्नी सावित्री ने भी राकेश पर जबरन शराब पिलाने का आरोप लगाया है। राकेश का भाई बोला- शराब कहां से खरीदी गई, पता नहीं राकेश के पांच बच्चे हैं, जिनमें दो लड़के और तीन लड़कियां हैं। दोनों बेटों हरेंद्र (25) और प्रमोद (23) की शादी हो चुकी है। जबकि बेटियों बबीता (18), अर्चना (17) और रजनी (15) की शादी नहीं हुई हैं। राकेश के भाई मुकेश ने बताया, शराब कहां से खरीदी गई, इसकी जानकारी नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में गांव वाले थाने पहुंच गए। मामले की जानकारी पर डीएम-एसएसपी और एसपी सिटी श्वेताभ पांडे, सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस को मौके से टेट्रा पाउच मिला अवागढ़ थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने बताया कि तीनों ने देशी शराब पी थी। मौके से शराब का टैट्रा पाउच मिला है। शराब में मिलावट थी या खरीदने के बाद किसी तरह की मिलावट की गई है, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। रंजीत की हालत में सुधार होने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। उसके बयान और मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामले में कुछ खुलासा हो सकेगा। --------------- यह खबर भी पढ़ें… गोरखपुर में ड्राइवर-क्लीनर जिंदा जले, सिर्फ कंकाल बचा:ट्रक-डंपर की टक्कर के बाद भीषण आग, तपिश इतनी कि दमकलकर्मी पास नहीं गए गोरखपुर में ट्रक और डंपर की भीषण टक्कर के बाद आग लग गई। हादसे में डंपर चालक और क्लीनर जिंदा जल गए। उनका केवल कंकाल बचा। जबकि ट्रक चालक और खलासी झुलस गए। दोनों ने कूदकर अपनी जान बचाई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:बुलंदशहर में 3 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, वृंदावन जाते समय कार खाईं में गिरी
    Next Article
    'रातभर दर्द से चिल्लाती रही...कोई देखने नहीं आया':कानपुर में ITBP जवान की मां बोलीं- समय पर सुनवाई होती तो हाथ कटने से बच जाता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment