Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:बुलंदशहर में 3 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, वृंदावन जाते समय कार खाईं में गिरी

    15 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में तेज रफ्तार ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो युवकों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। एक घायल का इलाज जारी है। हादसा गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-बदायूं हाईवे पर बुधवार देर रात करीब एक बजे हुआ। राहगीरों ने अंधेरे में झाड़ियों के बीच क्षतिग्रस्त कार पड़ी देखी तो मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि चारों दोस्त ब्रेजा कार से वृंदावन दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। पढ़ें पूरी खबर… औरैया में पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, दरोगा की मौत, दो हेड कॉन्स्टेबल घायल औरैया में तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस जीप को टक्कर मार दी। हादसे में दरोगा दिनेश भदौरिया की मौत हो गई, जबकि हेड कॉन्स्टेबल सुरेश और मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिस जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और पूरी तरह पिचक गई। लोगों और पुलिस की मदद से तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने आगरा निवासी दरोगा दिनेश को मृत घोषित कर दिया। दोनों पुलिसकर्मियों को प्राथमिक इलाज के बाद झांसी रेफर कर दिया गया। हादसा बुधवार रात मिहौली फ्लाईओवर बाइपास पर हुआ। यहां पढ़ें पूरी खबर गाजियाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या, घर से इंटरव्यू देने निकला था गाजियाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके बाद हमलावर शव को ट्यूबवेल के पास छोड़कर भाग गए। राहगीरों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से घटना की जानकारी ली। उसके बाद छानबीन में जुट गई। मौके से पुलिस को बियर की चार केन और एक बैग मिला है। मृतक की पहचान बागपत जिले के सिंघावली थाना क्षेत्र के रहने वाले नितिन के रूप में हुई है। उसके शरीर पर गोली और चोट के निशान मिले हैं। वह घर से इंटरव्यू देने निकला था। यहां पढ़ें पूरी खबर इलाहाबाद हाईकोर्ट से अजीम प्रेमजी को राहत:श्रम कानून उल्लंघन में समन का आदेश निरस्त; कहा- पहले मजिस्ट्रेट पहले जांच करेगी इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने विप्रो लिमिटेड के चेयरमैन अजीम प्रेमजी और कंपनी के अन्य अधिकारियों के खिलाफ श्रम कानून उल्लंघन से जुड़े आपराधिक मामले को खारिज कर दिया है। न्यायालय ने इस मामले में मजिस्ट्रेट द्वारा जारी समन आदेश को भी निरस्त कर दिया। न्यायमूर्ति जफीर अहमद की एकल पीठ ने यह फैसला अजीम प्रेमजी की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए सुनाया। पढ़िए पूरी खबर… अकासा एयर की फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग:बेंगलुरु से भुवनेश्वर जा रही थी बेंगलुरु से भुवनेश्वर जा रही फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। अकासा एयर की फ्लाइट के भुवनेश्वर पहुंचने से पहले वहां का मौसम खराब हो गया। पायलट ने लखनऊ एटीसी से कॉल पर बताया - फ्लाइट की लैंडिंग भुवनेश्वर में नहीं हो सकती। इसमें ईंधन भी कम हो गया है। इमरजेंसी में फ्लाइट को जल्दी लैंड कराना जरूरी है। फ्लाइट में 194 लोग थे। सूचना पर अमौसी एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत फुल इमरजेंसी लागू कर दी। फुल इमरजेंसी घोषित होने के बाद रनवे पर मौजूद अन्य फ्लाइट मूवमेंट को रोका गया और पूरे रनवे को खाली कराया गया। एयरपोर्ट पर क्रैश फायर टेंडर्स (CFTs), मेडिकल यूनिट और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें तैनात कर दी गईं। कंट्रोल रूम से लगातार विमान की निगरानी की जा रही थी। जानकारी के मुताबिक, अकासा एयर की फ्लाइट QP-1503 बुधवार रात बेंगलुरु से भुवनेश्वर जा रही थी। विमान बोइंग 737 मैक्स (VT-YAJ) था। रात 9:21 बजे फ्लाइट ने रनवे-09 पर सुरक्षित लैंडिंग की। लैंडिंग के तुरंत बाद पायलट इन कमांड ने ATC को बताया कि विमान की सभी प्रणालियां सामान्य हैं और किसी अतिरिक्त सहायता की जरूरत नहीं है। फ्लाइट में कुल 194 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। फ्लाइट रात 9:29 बजे बे-10 पर खड़ी कर दी गई। उसके बाद 9:30 बजे ATC ने फुल इमरजेंसी वापस ले ली। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, पूरी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर भाजपा की दिल्ली में बड़ी बैठक, पंकज चौधरी की नई टीम के नाम तय; गृहमंत्री अमित शाह करेंगे फैसला भाजपा की प्रदेश टीम के गठन को लेकर बुधवार को फिर नई दिल्ली में बैठक हुई। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में करीब 2 घंटे तक चली बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, 6 क्षेत्रों में क्षेत्रीय अध्यक्ष और अग्रिम मोर्चों के अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ राजनीतिक नियुक्तियों पर भी चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, लिस्ट को अंतिम रूप दे दिया गया है। आज की बैठक के निष्कर्ष की जानकारी गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को दी जाएगी। उनकी हरी झंडी मिलने के बाद ही सूची जारी होगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी शामिल थे। क्षेत्रीय अध्यक्ष में गोरखपुर क्षेत्र में रमेश सिंह और अवध क्षेत्र में एमएलसी मुकेश शर्मा का नाम भी तेजी से चर्चा में है। बहराइच में 5 दोस्त नहाते समय घाघरा नदी में डूबे; 2 को बचाया, 3 की गोताखोर कर रहे तलाश बहराइच के महसी इलाके में घाघरा नदी में बुधवार को नहाने गए 5 दोस्त डूब गए। ग्रामीणों ने 2 युवकों को बचा लिया, जबकि 3 गहरे पानी में समा गए। पुलिस लापता युवकों की तलाश कर रही है। घटना बुधवार दोपहर करीब 2 बजे मुंसारी के कोढवा गांव के पास हुई। टिकोरा मोड़ निवासी गोलू जायसवाल (22), सूरज जायसवाल (19) और दहाव निवासी मोहित यादव (25) अपने दोस्तों राजकुमार (24) और शिवम सिंह (22) के साथ नदी में नहाने गए थे। नहाते समय अचानक सभी युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने राजकुमार और शिवम सिंह को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। तीन की तलाश जारी है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में छोटे भाई की हत्या कर जमीन में गाड़ा:खेत में काम करते समय सिर में मारी गोली, 1 KM दूर जंगल में लाश दफनाई
    Next Article
    शराब का पहला पैग पीते ही 2 दोस्तों की मौत:तीसरे की हालत गंभीर; एटा में भीड़ थाने पहुंची, बेटा बोला- हत्या की गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment