Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शराब पीकर घाट पर किया हुड़दंग तो जाएंगे जेल:काशी में होली के दिन गंगा में नौका संचालन पर रोक, 12 घंटे रहेगी सख्ती

    4 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में गंगा में नौका विहार को पुलिस ने होली के दिन प्रतिबंधित कर दिया है। होली के दिन सुबह 4 बजे से शाम के 4 बजे तक किसी भी प्रकार की नौका का संचालन गंगा में नहीं होगा। एसीपी डॉ अतुल अंजना त्रिपाठी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से यह फैसला लिया गया है। साथ ही घाट पर किसी भी प्रकार के नशे का सेवन करने और हुड़दंग करने वालों को जेल भेजा जाएगा। इस बात की जानकारी सभी नाविकों को दे दी गई है। होली के दिन नौका संचालन बंद एसीपी डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया- होली के दिन किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस तैयार है। ऐसे में किसी भी प्रकार की घटना न होने पाए गंगा में नौका संचालन को 4 मार्च होली के दिन प्रतिबंधित किया गया है। 4 मार्च की सुबह 4 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक किसी भी प्रकार की नौका का संचालन नहीं किया जाएगा। इसके लिए जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें लगातार गंगा में भ्रमण करेंगी। नाव चलते मिलने पर होगी FIR एसीपी ने बताया - यदि किसी भी प्रकार की नाव गंगा में होली के दिन सुबह 4 से शाम 4 बजे तक चलते हुए मिली तो नाविक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नवा को सीज करते हुए FIR दर्ज कर नाविक को जेल भेजा जाएगा। ऐसे में किसी भी प्रकार का नौका संचालन न किया जाए। उन्होंने बताया कि नाव में शराब और नशे का सेवन करके लोग हुड़दंग करते हैं। इससे घटना होने की संभावना रहती है। इसलिए यह फैसला लिया गया है। घाट पर किया नशा और हुड़दंग तो जाएंगे जेल एसीपी डॉ अतुल अंजान ने बताया - इसके अलावा घाट पर नशा करने, बेचने और नशा करके हुड़दंग करते हुए लोग पकडे जाएंगे तो उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। 4 बजे के बाद जब नौका संचालन होगा तो गंगा में नाव संचालन के दौरान नाविकों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी को लाइफ जैकेट पहनने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या मेरठ में मिली लाश पर यूपी पुलिस झूठ बोली:मरने वाली अर्चिता या तुर्कमेनिस्तान की मुहब्बत; मां बोलीं- छिपाकर डेडबॉडी जला दी
    Next Article
    रहें सतर्क, कहीं रंग बिगाड़ न दे आपकी सुंदरता:वाराणसी के त्वचा रोग विशेषज्ञ बोले- रंग खेलने से पहले लगाएं नारियल का तेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment