Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रीलंका में नंबर-3 भारतीय बल्लेबाज का हाईएस्ट टेस्ट स्कोर:राहुल दोबारा बैटिंग के लिए उतरे; बारिश के चलते साढ़े 4 घंटे देर से शुरू हुआ मैच

    18 hours ago

    1

    0

    भारत ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट पर 460 रन बना लिए। देवदत्त पड्डिकल ने 167 रन की पारी खेली। उन्होंने श्रीलंका में भारत के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर बनाया। इससे पहले बारिश की वजह से खेल 4:30 घंटे की देरी से शुरू हुआ। पहले दिन क्रैम्प की वजह से 77 रन पर रिटायर्ड हर्ट हुए केएल राहुल दोबारा बैटिंग करने आए। वे 82 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दूसरे दिन बना रिकॉर्ड 1. पडिक्कल ने चेतेश्वर पुजारा का रिकॉर्ड तोड़ा पडिक्कल श्रीलंका में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर बनाने वाले भारतीय बन गए। पडिक्कल ने गॉल में 167 रन बनाए। उन्होंने चेतेश्वर पुजारा का रिकॉर्ड तोड़ा। पुजारा ने इसी मैदान पर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 153 रन बनाए थे। अब मोमेंट्स… 1. बारिश की वजह से आधे दिन का खेल धुला दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले ही लगातार बारिश हुई। इसकी वजह से आधे दिन का खेल धुल गया। बारिश रुकने के बाद मैच 4 घंटे 35 मिनट की देरी से शुरू हुआ। 2. राहुल दोबारा बल्लेबाजी के लिए उतरे पहले दिन केएल राहुल दूसरे सेशन में क्रैम्प से परेशान दिखे। शरीर के कई हिस्सों में अकड़न के चलते उन्हें ड्रेसिंग रूम लौटना पड़ा। तब राहुल 77 रन बनाकर खेल रहे थे। दूसरे दिन 81वें ओवर में ऋषभ पंत के आउट होने के बाद वे दोबारा बल्लेबाजी के लिए उतरे। हालांकि वे पिछले दिन के स्कोर में सिर्फ 5 रन और जोड़कर केशर नुवंथा की गेंद पर निशान फर्नांडो को कैच दे बैठे। 3. पड्डिकल ने चौका लगाकर अपने 150 रन पूरे किए पड्डिकल ने 86वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपने 150 रन पूरे किए। असिथा फर्नांडो की पैड्स पर आती गेंद को पडिक्कल ने ऑन-साइड में फ्लिक खेलकर चौका लगाया। इसके बाद बैट उठाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। ड्रेसिंग रुम में बैठे साथी खिलाड़ियों ने खड़े होकर तालियां बजाईं। 4. ऑस्ट्रेलियाई अंपायर रॉड टकर की तबीयत बिगड़ी ऑस्ट्रेलियाई अंपायर रॉड टकर की तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने तीसरे सेशन में अंपायरिंग नहीं की। उनकी जगह रिजर्व अंपायर रवींद्र विमलासिरी ने जिम्मेदारी संभाली। 5. ध्रुव जुरेल का कैच स्लिप में छूटा 101.5 ओवर में प्रभात जयसूर्या की गेंद पर ध्रुव जुरेल का कैच स्लिप में छूट गया। जुरेल ने कट शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर पहली स्लिप में गई। धनंजय डी सिल्वा ने कैच लेने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से लगकर बाजू और फिर पसली से टकराई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यशस्वी जायसवाल को रिलीज कर सकता है राजस्थान रॉयल्स:मुंबई इंडियंस के हार्दिक पंड्या से ट्रेड की अटकलें; फ्रेंचाइजी का कोई बयान नहीं आया
    Next Article
    देहरादून में एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026:चीन-कोरिया समेत 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, फ्री एंट्री के साथ देख सकेंगे मुकाबले

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment