Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यशस्वी जायसवाल को रिलीज कर सकता है राजस्थान रॉयल्स:मुंबई इंडियंस के हार्दिक पंड्या से ट्रेड की अटकलें; फ्रेंचाइजी का कोई बयान नहीं आया

    16 hours ago

    1

    0

    राजस्थान रॉयल्स IPL 2027 से पहले भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल को रिलीज कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई इंडियंस के हार्दिक पंड्या के साथ उनका ट्रेड हो सकता है। खबर है कि राजस्थान का मैनेजमेंट जायसवाल के रवैये से खुश नहीं हैं। इसकी मुख्य वजह रियान पराग को उनसे पहले कप्तानी सौंपना बताई जा रही है। हालांकि, फ्रेंचाइजी या खिलाड़ी की ओर से इस पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान को ऑप्शन दिया जायसवाल ने IPL 2026 के 16 मैचों में 427 रन बनाए थे। उन्होंने 30.50 के एवरेज और 152.50 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। वे सीजन में सिर्फ 3 फिफ्टी लगा सके। पूरे सीजन में उनके ओपनिंग पार्टनर वैभव सूर्यवंशी स्पॉटलाइट में रहे। वैभव ने 16 मैचों में 237.30 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए। उन्होंने ऑरेंज कैप, सुपर सिक्सेस और सुपर स्ट्राइकर का खिताब जीता। राजस्थान को फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर की जरुरत राजस्थान रॉयल्स को फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर की जरुरत है। पिछले साल उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड में संजू सैमसन के बदले सैम करन और रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल किया था। हालांकि करन चोट की वजह से सीजन का एक भी मुकाबला नहीं खेल सके थे। हार्दिक के ट्रेड की खबरें पहले भी आ चुकीं हाल ही में रिपोर्ट आई थी कि भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल हो सकते हैं। राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स भी हार्दिक को अपनी टीम में शामिल करने के विकल्प पर विचार कर रही हैं। स्पोर्टस्टार से बातचीत में मुंबई इंडियंस के प्रवक्ता ने खिलाड़ियों के ट्रेड के संबंध में किसी बातचीत से इनकार किया था। मुंबई का हार्दिक की कप्तानी में खराब प्रदर्शन 2020 में मुंबई इंडियंस ने अपना आखिरी IPL टाइटल जीता था। तब से टीम फाइनल में नहीं पहुंची है। मुंबई ने IPL 2024 के लिए हार्दिक को गुजरात टाइटंस से ट्रेड के जरिए हासिल किया था। तब 5 बार टीम को IPL जीताने वाले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक को कैप्टेंसी दी गई थी। इसके बावजूद टीम की परफॉर्मेंस में कोई सुधार नहीं आया। 2024 में टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी। 2025 में प्लेऑफ तक पहुंची। 2026 में एक बार फिर टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई। ----------------------------------------------- IPL से जुड़ी यह खबर पढ़िए… IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को रेप केस में जमानत नहीं; 14 दिन की रिमांड IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को कथित रेप केस में जमानत नहीं मिली है। कोर्ट ने शुक्रवार को उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पोरेल को 11 अगस्त को हुगली में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने एक मेडिकल स्टूडेंट की शिकायत के बाद उनसे पूछताछ की थी। शिकायत में युवती ने रेप, ब्लैकमेल और अन्य आरोप लगाए हैं। अभिषेक पोरेल दिल्ली कैपिटल्स के लिए IPLखेलते हैं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनचेस्टर सुपर जायंट्स पहली बार द हंड्रेड चैंपियन बना:ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराया; सीफर्ट के 72 रन, डॉसन ने छक्के से जिताया
    Next Article
    श्रीलंका में नंबर-3 भारतीय बल्लेबाज का हाईएस्ट टेस्ट स्कोर:राहुल दोबारा बैटिंग के लिए उतरे; बारिश के चलते साढ़े 4 घंटे देर से शुरू हुआ मैच

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment