Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रीराम बालाजी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर ने डबल्स खिताब जीता:मैक्सिको-बेलारूस की जोड़ी को हराकर कैनकन कंट्री ओपन के चैम्पियन बने, 9,900 डॉलर मिले

    3 hours ago

    1

    0

    भारत के एन. श्रीराम बालाजी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर ने कानकुन कंट्री ओपन का डबल्स खिताब जीत लिया। टूर्नामेंट के दूसरे सीजन के फाइनल में भारतीय जोड़ी ने मैक्सिको के मिगुएल एंजेल रेयेस-वरेला और बेलारूस के इवान ल्युटारेविच को 6-3, 7-6(4) से हराया। इस जीत के साथ दोनों को 125 एटीपी रैंकिंग पॉइंट्स और 9,900 डॉलर (करीब ₹9.5 लाख) की इनामी राशि मिली। पहला सेट 6-3 से और दूसरा सेट टाईब्रेकर में जीता पहले सेट में दोनों जोड़ियों के बीच कड़ी टक्कर हुई। भारतीय जोड़ी ने पहला सेट 6-3 से जीत लिया। भारतीय जोड़ी ने पहली सर्विस पर 68% और दूसरी सर्विस पर 81% अंक जीते। वहीं भारतीय जोड़ी ने दूसरा सेट टाई ब्रेकर में 7-6(4) से अपने नाम किया और खिताब जीत लिया। अनिरुद्ध का 11वां, इस साल का दूसरा खिताब कानकुन का खिताब अनिरुद्ध चंद्रशेखर का चैलेंजर सर्किट पर 11वां खिताब है। यह इस साल उनका दूसरा खिताब भी है। इससे पहले उन्होंने जापान के ताकेरू युजुकी के साथ बुसान एटीपी चैलेंजर 125 जीता था। बालाजी का 15वां चैलेंजर खिताब बालाजी के लिए यह इस साल का 5वां चैलेंजर खिताब है। इससे पहले उन्होंने चारों खिताब ऑस्ट्रिया के नील ओबरलाइटनर के साथ जीते थे। कानकुन की जीत के साथ बालाजी के चैलेंजर सर्किट पर कुल खिताबों की संख्या 15 हो गई है। रनर-अप को 75 पॉइंट्स और 5,760 डॉलर कानकुन कंट्री ओपन की उपविजेता जोड़ी रेयेस-वरेला और ल्युटारेविच को 75 एटीपी रैंकिंग पॉइंट्स मिले। उन्हें 5,760 डॉलर (करीब ₹4.8 लाख) की इनामी राशि मिली। ----------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… फेडरर US ओपन में आज विदाई मैच खेलेंगे:2019 के बाद पहली बार फ्लशिंग मीडोज लौटेंगे, एग्जिबिशन मैच में रॉडिक-अगासी-मैकेनरो भी साथ होंगे 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेडरर मंगलवार को US ओपन में वापसी करेंगे। वे न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में एक एग्जिबिशन मैच खेलेंगे। फेडरर ने 2019 में US ओपन का अपना आखिरी मैच खेला था, लेकिन इसके बाद टूर्नामेंट में नहीं लौटे। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिलीप ट्रॉफी में वैभव ने जर्सी नंबर पर टेप लगाया::सिर्फ नंबर-3 दिखा, 6 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए थे
    Next Article
    IND vs SL कोलंबा टेस्ट का तीसरा दिन, मेजबान श्रीलंका के सामने फॉलोऑन बचाने की चुनौती

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment