Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिलीप ट्रॉफी में वैभव ने जर्सी नंबर पर टेप लगाया::सिर्फ नंबर-3 दिखा, 6 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए थे

    3 hours ago

    1

    0

    बेंगलुरु में नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ दिलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन के उप-कप्तान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी जर्सी पर टेप लगाकर अपना पसंदीदा नंबर-3 दिखाते नजर आए। हालांकि, वे बल्ले से असर नहीं छोड़ सके और 6 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने लगातार दो चौके लगाए, लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर गली में कैच दे बैठे। 6 गेंदों में दो चौके, फिर गली में कैच नॉर्थ ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। वैभव ने पारी के दूसरे ओवर में बिश्वोरजीत कोंथौजम की गेंदों पर लगातार दो चौके लगाए। इसके बाद अगली गेंद डॉट रही, लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर वैभव ने बल्ला लगाया और गली में जोसेफ लालथंकुमा को कैच दे बैठे। वे 6 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हुए। 138 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद संभली पारी ईस्ट जोन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वैभव 8 और कप्तान ईशान किशन 4 रन बनाकर आउट हो गए। टीम ने 138 रन तक 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद सुदीप कुमार घरामी और शाहबाज अहमद ने शानदार शतक लगाए। सुदीप ने 146 और शाहबाज ने 167 रन बनाए। दोनों की पारियों से ईस्ट जोन ने पहली पारी में 467 रन बनाए। 111 रन पर सिमटा नॉर्थ ईस्ट जोन, फॉलोऑन 467 रन के जवाब में नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम 111 रन पर ऑलआउट हो गई। अभिजीत सरकार ने 9.5 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट लिए। शाहबाज अहमद ने भी 3 विकेट हासिल किए। 356 रन की पहली पारी की बढ़त के बाद ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को फॉलोऑन दे दिया। ईस्ट जोन की टीम अब मैच पर मजबूत पकड़ बना चुकी है। ---------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… नाइट क्लब घटना के बाद ब्रायडन कार्स टीम से बाहर:पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे; ECB बोला- क्रिकेट रेगुलेटर जांच करेगा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को डर्बी के नाइट क्लब में हुई घटना के बाद पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है। यह घटना शनिवार रात मिडिल इंग्लैंड के डर्बी में हुई। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रज्ञाननंदा ग्रैंड चेस टृूर फाइनल में पहुंचे:कीमर को 19-9 से हराया; अब कारुआना से खिताबी मुकाबला
    Next Article
    श्रीराम बालाजी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर ने डबल्स खिताब जीता:मैक्सिको-बेलारूस की जोड़ी को हराकर कैनकन कंट्री ओपन के चैम्पियन बने, 9,900 डॉलर मिले

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment