Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी में 22 अक्टूबर से था गायब, कपड़े मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका

    1 day ago

    1

    0

    थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के हजूरपुरवा गांव निवासी 38 वर्षीय युवक का शव रविवार सुबह पूजागांव के सामने शारदा बंधे के पानी में उतराता हुआ मिला। मृतक की पहचान संतोष कुमार पुत्र धनीराम के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 22 अक्टूबर की रात घर से निकला था युवक परिजनों के मुताबिक, संतोष कुमार 22 अक्टूबर की रात बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। सुबह तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। टावर के पास मिले थे युवक के कपड़े शनिवार को पूजागांव के पास स्थित टावर के नजदीक संतोष कुमार के कपड़े बरामद हुए थे। कपड़े मिलने के बाद परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी। इसके बाद उन्होंने फूलबेहड़ थाने पहुंचकर गुमशुदगी की तहरीर दी थी। पानी में शव उतराता देखकर ग्रामीणों ने दी सूचना रविवार सुबह ग्रामीण शारदा बंधे की तरफ गए तो उन्होंने पानी में एक शव उतराता हुआ देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस और परिजनों को दी गई। जानकारी मिलने पर फूलबेहड़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान संतोष कुमार के रूप में की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह थानाध्यक्ष टीएन मौर्य ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में महिला अभ्यर्थियों के जूड़े खुलवाए, उतरवाए गए जूते:AI तकनीक से हुआ सत्यापन, PET के लिए चली स्पेशल ट्रेन
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में 23 केंद्रों पर PET शुरू:हर पाली में 9,816 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुबह 9:30 बजे बंद किए गए प्रवेश द्वार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment