Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रीधाम एक्सप्रेस से रुपयों और जेवर से भरा बैग चोरी:भोपाल से आगरा लौट रही थीं मां-बेटी, झपकी लगते ही चोर लेकर भागा

    1 day ago

    1

    0

    आगरा में श्रीधाम एक्सप्रेस से सफर कर रही एक महिला का लाखों रुपए के जेवर और 80 हजार रुपए नकद से भरा बैग चोरी हो गया। महिला अपनी बेटी के साथ भोपाल से आगरा लौट रही थी। झांसी और डबरा के बीच सुबह करीब 5 बजे मां-बेटी को झपकी लग गई। इसी दौरान चोर उनका गुलाबी रंग का बैग लेकर फरार हो गया। नींद खुलने पर बैग गायब मिला तो दोनों के होश उड़ गए। भोपाल से आगरा आ रही थीं मां-बेटी कैंट जीआरपी के सीओ राजेश दीक्षित ने बताया कि अलबतिया, शाहगंज निवासी शमा खान अपनी बेटी छवि के साथ श्रीधाम एक्सप्रेस से भोपाल से आगरा आ रही थीं। दोनों 6 नवंबर को पति के साथ कार से भोपाल घूमने गई थीं। वापसी के दौरान महिला को परेशानी होने पर उनके पति ने उन्हें ट्रेन में बैठाकर आगरा के लिए रवाना कर दिया था। मां-बेटी ए-1 कोच में सीट नंबर 31 और 33 पर सफर कर रही थीं। यात्रा के दौरान महिला ने हाथों से आभूषण उतारकर पर्स में रख लिए थे। झपकी लगते ही बैग लेकर फरार हुआ चोर झांसी स्टेशन के बाद मां-बेटी को नींद आ गई। इसी दौरान चोर उनका गुलाबी रंग का बैग लेकर फरार हो गया। डबरा के आसपास जब उनकी नींद खुली तो बैग गायब मिला। दोनों ने पूरे कोच में बैग तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद टीटीई और रेलवे पुलिस को सूचना दी। बैग में थे सोने-चांदी के जेवर और नकदी पीड़ित महिला के मुताबिक, बैग में करीब दो तोले का सोने का कंगन, चार सोने की अंगूठियां, दो चांदी की अंगूठियां, चांदी का छल्ला, एक घड़ी और 80 हजार रुपए नकद रखे थे। इसके अलावा दो एटीएम कार्ड, दो बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड और पर्स भी बैग में था। बड़ी बेटी की शादी के लिए खरीदे थे जेवर महिला के पति कपड़े का कारोबार करते हैं। उनकी दो बेटियां हैं। चोरी हुए जेवर बड़ी बेटी की शादी के लिए खरीदे गए थे। घटना के बाद परिवार परेशान है। आगरा कैंट जीआरपी ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर के मजदूर की पीटकर हत्या:शरीर पर मिले चोट के कई निशान, राजस्थान पुलिस करेगी जांच
    Next Article
    चुनाव से पहले उदयभान करवरिया का शक्ति प्रदर्शन:‘सही दिशा, सही वक्त’ कार्यक्रम का आयोजन, रामपुर करछना में आज जुटेंगे कई जिलों के समर्थक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment