Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती के शिवालयों में उमड़ा आस्था का जन सैलाब:सावन के दूसरे सोमवार पर विभूतिनाथ मंदिर में सुबह से जलाभिषेक, सुरक्षा मुस्तैद

    3 hours ago

    2

    0

    श्रावस्ती: जनपद में सावन के दूसरे सोमवार को प्रमुख शिवालयों में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। पांडवकालीन बाबा विभूतिनाथ मंदिर में सोमवार तड़के करीब तीन बजे से जलाभिषेक शुरू हुआ।दरअसल पड़ोसी राष्ट्र नेपाल समेत आसपास के कई जिलों से पहुंचे कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने बाबा विभूतिनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर दिन भर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजता रहेगा । जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु रविवार से ही सीताद्वार स्थित सीता सरोवर और जंगलदास कुट्टी जैसे विभिन्न स्थानों से पवित्र जल लेकर कई किलोमीटर यात्रा कर पैदल मंदिर पहुंचने लगे थे। देर रात 12 से एक बजे के बीच बड़ी संख्या में शिवभक्त मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए और कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करने लगे। तड़के जलाभिषेक शुरू होते ही श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से बाबा का अभिषेक किया, जो देर शाम तक जारी रहने की संभावना है। गिलौला क्षेत्र स्थित बाबा झारखंडीनाथ मंदिर में भी सुबह करीब चार बजे से जलाभिषेक प्रारंभ हो गया। यहां भी आसपास के गांवों के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जिले के अन्य शिवालयों में भी सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखी गई और 'बोल बम' तथा 'हर-हर महादेव' के जयकारे गूंजते रहे। पंडित सुधाकर शर्मा ने कहा कि सावन में लोगों की मान्यता है कि यदि भगवान शिव को जल चढ़ाया जाए तो सारे कष्ट स्वतः दूर हो जाते हैं. देर शाम तक करीब लाखों की संख्या में शिव भक्त जलाभिषेक करेंगे। सावन सोमवार को उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। विभूतिनाथ मंदिर क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है। मंदिर और आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी श्रद्धालुओं के बीच रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रख रहे हैं। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। भीड़ बढ़ने की स्थिति में बैरिकेडिंग, यातायात और पार्किंग व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मृत व्यक्ति का ट्रैक्टर फर्जीवाड़े से ट्रांसफर कराने का आरोप:हरदोई ARTO कार्यालय के वरिष्ठ सहायक समेत तीन पर FIR
    Next Article
    ऑक्सीजन सिलेंडर संग कांवड़ यात्रा पर निकले बीमार शिवभक्त:60 वर्षीय परशुराम हरिद्वार से मुजफ्फरनगर पहुंचे, शिव चौक पर करेंगे जलाभिषेक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment