Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में 7 साल के बच्चे को डंडे से पीटा:खेत के रास्ते के विवाद में बचाने पहुंची मां से भी मारपीट, नाक से बहा खून

    4 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर ककरा गांव में खेत के रास्ते को लेकर चल रहा पुराना विवाद शुक्रवार को हिंसक हो गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने खेत की ओर जा रहे 7 वर्षीय बच्चे को डंडे से पीट दिया। बच्चे की नाक पर चोट लगने से खून बहने लगा। बेटे को बचाने पहुंची मां के साथ भी मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने रविवार शाम 5 बजे के बाद बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अनुराग सिंह को सौंपी गई है। सरकारी रास्ते को लेकर चल रहा था पुराना विवाद रामपुर ककरा गांव निवासी गीता देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके घर के सामने से खेत तक जाने के लिए सरकारी रास्ता है। इसी रास्ते को लेकर दूसरे पक्ष से काफी समय से विवाद चल रहा था। गीता देवी के मुताबिक, 7 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे उनका 7 वर्षीय बेटा चंचल खेत की ओर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में हेल बिहारी पुत्र उमापति ने बच्चे को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में बच्चे की नाक पर चोट लगी और खून बहने लगा। बेटे को बचाने पहुंची मां को भी पीटा बच्चे की पिटाई देखकर गीता देवी ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद हेल बिहारी और संतोषी देवी ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। दोनों ने कथित तौर पर गीता देवी को थप्पड़ और लात-घूंसों से पीटा। गीता देवी का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की घटना के बाद गीता देवी भिनगा कोतवाली पहुंचीं और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हेल बिहारी और संतोषी देवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच उपनिरीक्षक अनुराग सिंह को सौंपी है। वायरल वीडियो की सत्यता के साथ ही शिकायत में लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में हाईवे 60 घंटे रिजर्व रहेगा:दूसरे सोमवार और शिवरात्रि में जलाभिषेक के लिए लाखों श्रद्धालु आएंगे, पुलिस कमिश्नर ने व्यवस्था परखी
    Next Article
    आजमगढ़ में सड़क हादसे में एक की मौत दूसरा घायल:गैस एजेंसी जा रहे बाइक सवारों को रोडवेज बस ने मारी जोरदार टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment