Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट:कंट्रोल रूम सक्रिय, बच्चों को जलाशयों से दूर रखने की अपील

    5 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। वहीं गुरुवार को 3:00 बजे के बाद प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी ने सभी विभागों को संभावित आपदा से निपटने के लिए तैयारियां पूरी रखने और सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संभावित बाढ़ की पूर्व सूचना मिलते ही प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित बाढ़ शरणालयों तक पहुंचाया जाए। जनपद में एक आदर्श बाढ़ शरणालय तैयार कर मॉक ड्रिल के माध्यम से वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का परीक्षण करने के भी निर्देश दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी को विभागीय तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करने को कहा गया है। आपदा की सूचना तत्काल आमजन तक पहुंचाने के साथ ही विद्यालयों में बच्चों को नदियों, नहरों, तालाबों और अन्य जलराशियों से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा, ग्राम पंचायतों के माध्यम से जलाशयों के आसपास चेतावनी संबंधी सूचना पट भी लगवाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि जलजनित हादसों को रोकने में प्रशासन के साथ अभिभावकों और आमजन की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। संभावित बाढ़ एवं आपदा से बचाव के लिए तहसील भिनगा के कक्ष संख्या-12 में एक बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। उपजिलाधिकारी भिनगा आशीष भारद्वाज ने बताया कि यह कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहेगा। तहसील क्षेत्र में बाढ़ या आपदा से प्रभावित व्यक्ति 9305547187 पर सूचना दे सकते हैं। इसके अतिरिक्त, उपजिलाधिकारी भिनगा से 9454416088, तहसीलदार भिनगा से 9454416092 तथा नायब तहसीलदार भिनगा से कंट्रोल रूम के नंबर 7007746929 और 7355492330 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टेंडर खुलने से पहले 1.10 करोड़ का काम शुरू:बाराबंकी में पूर्व पालिका अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जांच की मांग
    Next Article
    देवरिया में जिला स्तरीय चयन ट्रायल:20 खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल के लिए चयनित, 7 अगस्त को गोरखपुर में मुकाबला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment