Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टेंडर खुलने से पहले 1.10 करोड़ का काम शुरू:बाराबंकी में पूर्व पालिका अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जांच की मांग

    6 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी नगर पालिका परिषद नवाबगंज में करीब 1.10 करोड़ रुपये के डेकोरेटिव लाइट और स्कल्प्चर लगाने के कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही मुख्य मार्ग पुराने नेशनल हाईवे-28 पर पल्हरी चौराहे के पास पोलों पर डेकोरेटिव लाइटें लगाई जा रही हैं। श्रीवास्तव के अनुसार, इस कार्य का ई-टेंडर 7 अगस्त को खुलना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि टेंडर खुलने से पहले ही मौके पर कार्य शुरू करा दिया गया है। जब उन्होंने कर्मचारियों से इस संबंध में जानकारी ली तो उन्हें बताया गया कि लाइटें केवल "ट्रायल" के तौर पर लगाई गई हैं। पूर्व अध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन जानकारी मिली कि वे अवकाश पर हैं। नगर पालिका प्रशासन की ओर से आरोपों पर अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने सवाल उठाया कि यदि यह केवल ट्रायल था, तो टेंडर प्रक्रिया पूरी होने से पहले कार्य क्यों कराया गया। उन्होंने कहा कि यदि ठेका पहले से ही तय है कि किसे मिलना है, तो फिर टेंडर प्रक्रिया कराने का क्या औचित्य है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है और जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। ई-निविदा पोर्टल के अनुसार, इस कार्य का टेंडर 7 अगस्त को खुलना है। इस बीच, देवा रोड निवासी मोहम्मद अजफर ने भी आईजीआरएस पोर्टल पर मामले की शिकायत दर्ज कराई है, जिससे टेंडर प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष शीला सिंह के पति और अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह वर्मा ने इसे ट्रायल बताते हुए कहा कि पूरा मामला एसडीएम नवाबगंज की जानकारी में है। उन्होंने इस संबंध में किसी भी प्रकार की प्रत्यक्ष जिम्मेदारी लेने से इनकार किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राज्यपाल बोलीं- टिफिन में ड्रग्स आ सकता है:गोरखपुर में कहा- हॉस्टल में मेस शुरू करें, DDU के दीक्षांत में 85 मेधावियों को मेडल मिला
    Next Article
    श्रावस्ती में बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट:कंट्रोल रूम सक्रिय, बच्चों को जलाशयों से दूर रखने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment