Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में फंदे से लटका मिला था युवक का शव:मामा ने बाबा और चाचा पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, शादी के लिए जोड़ रहा था रुपए

    5 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रौलिया भटपुरा कला में शनिवार को 22 वर्षीय युवक सुमित चौरसिया का शव उसी के घर मे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामा ने बाबा और चाचा पर लगाया आरोप सुमित के मामा मुरली चौरसिया ने बताया कि उन्होंने परिजनों से शव को फंदे से न उतारने की बात कही थी, लेकिन जब वह मौके पर पहुंचे तो शव चारपाई पर रखा मिला। मामा मुरली चौरसिया ने आरोप लगाया कि सुमित को उसके बाबा और चाचा द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। उनका कहना है कि शादी तय होने के बाद घर के लोग सुमित से कहते थे कि वह अपनी शादी का खर्च खुद उठाए। मामा ने यह भी आरोप लगाया कि सुमित के पिता ने उससे 60 हजार रुपे अपने खाते में डालने को कहा था, जिसके बाद ही वह घर आने की बात कर रहे थे। मामा ने घटना में साजिश की कथित आशंका जताते हुए सवाल उठाया कि जहां फंदा लगाने की बात कही जा रही है,वह स्थान लगभग 8 फीट ऊंचा है, जबकि सुमित की लंबाई करीब 5 फीट थी। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। शादी के लिए जोड़ रहा था रुपए सुमित स्कूल में रिक्शा चलाकर अपनी आजीविका चलाता था और अपनी शादी के लिए पैसे जमा कर रहा था। उसकी शादी 7 मई को तय थी। सुमित के पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं, जबकि उसकी मां का निधन काफी समय पहले हो चुका था। वह अपने दादा-दादी के साथ रहता था। शुक्रवार को रिक्शा चलाकर घर लौटने के बाद उसने खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया। शनिवार सुबह जब वह देर तक बाहर नहीं आया, तो परिवार के सदस्यों ने कमरे में जाकर देखा, जहां उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दरोगा भर्ती परीक्षा में थ्री लेयर चेकिंग के बाद एंट्री:कानपुर में कई केंद्रों का अफसरों ने किया निरीक्षण; CCTV से निगरानी
    Next Article
    बच्चों के झगड़े में धारदार हथियार से हमला:बरेली में बीच-बचाव करने वाले व्यक्ति पर हमला, चार पर मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment