Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रेयस तलपड़े के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज:12 अन्य लोगों के नाम भी शामिल, आरोप- निवेश की आड़ में लाखों की ठगी की

    4 hours ago

    1

    0

    बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े और 12 अन्य सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में शिकायत दर्ज हुई है। आरोप हैं कि श्रेयस तलपड़े ने निवेश के नाम पर एक व्यक्ति से लाखों की ठगी की गई है। एएनाई की रिपोर्ट के अनुसार, 10 फरवरी को श्रेयस तलपड़े समेत अन्य के खिलाफ मैनपुरी के भोगांव थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। भोगांव के रहने वाले शिकायतकर्ता का आरोप है कि एक्टर और उनके साथियों ने निवेश का झासा देकर उनसे लाखों रुपए की ठगी की है। शिकायत के अनुसार, एक्टर ने भोगांव के मोहल्ला मिश्राना में मुंबई की एक बैंक ब्रांच खोलने और उसमें इन्वेस्ट करने के लिए कई गांव वालों से पैसे लिए, हालांकि बाद में सामने आया कि जिस बैंक का जिक्र किया गया था वो फर्जी है। शिकायत मिलने के बाद कोर्ट ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। शिकायत में श्रेयस तलपड़े के अलावा समीर अग्रवाल, सानिया अग्रवाल, आरके शेट्टी, संजय मुदगिल, शबाब हुसैन, नरेंद्र नेगी, पंकज अग्रवाल, सुप्रिया, अनुज जैन, अजय श्रीवास्तव और अरविंद त्रिपाठी के नाम भी शामिल हैं। शिकायत में श्रेयस तलपड़े को मार्केटिंग एडवाइज बताया गया है। श्रेयस तलपड़े के खिलाफ पहले भी हुईं धोखाधड़ी की शिकायत इस मामले से पहले साल 2025 में भी श्रेयस तलपड़े का नाम एक धोखाधड़ी मामले में सामने आ चुका है। बीते साल मितली गांव की बबली ने श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ समेत 22 लोगों के खिलाफ करोड़ों की धोखाधड़ी करने पर शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोप थे कि एक ऐसी कंपनी के ब्रांड एंबेसेडर थे, जिसने पैसे दोगुने करने की लालच देकर 500 लोगों से धोखाधड़ी की है। 2025 में ही श्रेयस तलपड़े का नाम एक चिटफंड मामले में भी सामने आया था और उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा में शिकायत दर्ज हुई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Prince Narula Betrayal To Siwet Tomar: प्रिंस नरूला से टूटी शिवित तोमर की दोस्ती, 'द 50' में हुआ कुछ ऐसा कि एविक्शन के बाद किया अनफॉलो
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप SA vs AFG:अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, साउथ अफ्रीका ने पिछला सेमीफाइनल हराया

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment