Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शांतिनाथ महामंडल विधान में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब:भक्ति की गूंज से गूंजा कुरावली, प्रणम्य गुरुवर द्वारा रचित विधान सम्पन्न

    7 hours ago

    1

    0

    कुरावली नगर के श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्री शांतिनाथ महामंडल विधान का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में सैकड़ों जैन महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उन्होंने जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ का गुणगान किया। यह आयोजन जैन विद्या शोध संस्थान लखनऊ के सदस्य सुनील जैन जखनिया के सहयोग से संपन्न हुआ। यह विधान समाधिस्थ आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज के शिष्य मुनि प्रणम्य सागर जी महाराज द्वारा रचित श्री शांतिनाथ महामंडल विधान के अनुसार संगीतमय शैली में किया गया। घिरोर से आए विधानाचार्य ऋषभ शास्त्री ने कार्यक्रम को सानिध्य प्रदान किया। विधानाचार्य ऋषभ शास्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि श्री शांतिनाथ महामंडल विधान आत्मचिंतन और आत्मकल्याण की दिशा में प्रेरित करता है। उन्होंने बताया कि यह विधान व्यक्ति को अध्यात्म की ओर अग्रसर कर आत्मस्वरूप की अनुभूति कराने का माध्यम है। इस आयोजन का उद्देश्य विश्व शांति और समाज में सद्भाव की कामना करना था। रेवाड़ी से आईं मोनू जैन ने प्राकृत भाषा में उद्बोधन दिया। उन्होंने जैन धर्म की मूल शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जैन दर्शन अहिंसा, सत्य और आत्मसंयम का मार्ग दिखाता है। इन सिद्धांतों को अपनाकर समाज में शांति और नैतिकता को बढ़ावा दिया जा सकता है। कार्यक्रम में सुनील जैन और उनकी धर्मपत्नी साधना जैन ने सौधर्म इंद्र और इंद्राणी की भूमिका निभाई। नगर और आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने विधान में भाग लेकर भगवान शांतिनाथ से विश्व शांति की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठान और भजनों की गूंज सुनाई देती रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में खिचड़ी खाने से 9 लोग बीमार:फूड प्वाइजनिंग के बाद अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
    Next Article
    दीपिका कक्कड़ को फिर लिवर कैंसर होने का डर:13 एमएम का सिस्ट डिटेक्ट हुआ, बीते साल ऑपरेशन के बाद कैंसर फ्री हुई थीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment