Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी की जिद में 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा:सोनभद्र में नीचे सुसाइड नोट लिखकर फेंका, मौके पर पुलिस ने प्रेमिका को बुलाया

    2 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में मंगलवार की दोपहर में एक युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक अपनी प्रेमिका से शादी न होने से नाराज था। टावर से सुसाइट नोट फेंका। युवक ने नीचे उतरने से इनकार करते हुए टावर से कूदकर जान देने की धमकी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने लड़की के पिता, प्रेमिका और युवक के परिजनों को मौके पर बुलाया। मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चुर्क गांव का है। थाना प्रभारी रामस्वरूप वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर युवक को समझाते रहे। 1 घंटे लगातार युवक को समझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। युवक लड़की से करता है एकतरफा प्रेम जानकारी के अनुसार, चुर्क गांव निवासी नंदलाल पुत्र रामकुमार का एक लड़की से एकतरफा प्रेम था। वह उससे शादी करने की जिद पर अड़ा था। लेकिन लड़की के परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। इसी से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। टावर पर चढ़ने के दौरान युवक ने एक सुसाइड नोट भी फेंका। जिसमें उसने दावा किया कि वह पांच दिन पहले ही लड़की से शादी कर चुका है। उसने आरोप लगाया कि लड़की के परिजन उसे मिलने नहीं दे रहे। उसे घर में बंद कर रखा है। पुलिस युवक को सुरक्षित नीचे उतारकर थाने ले गई है। दोनों पक्षों के परिजनों को भी बातचीत के लिए बुलाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि टावर की सुरक्षा व्यवस्था में कमी के कारण यह घटना हुई। उनका आरोप है कि पहले यहां दो गार्ड तैनात रहते थे, लेकिन अब एक ही गार्ड 24 घंटे ड्यूटी करता है। गार्ड के अनुपस्थित होने के दौरान ही युवक टावर पर चढ़ गया। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया- टावर पर चढ़े युवक को नीचे उतार लिया गया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। यदि लड़की पक्ष की ओर से कोई तहरीर दी जाती है, तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'जंग ट्विटर पर नहीं, मैदान में जीती...', IRGC प्रवक्ता ने उड़ाया ट्रंप का मजाक
    Next Article
    कानपुर में 22 मार्च को निरंकारी संत का समागम:हजारों श्रद्धालु जुटेंगे, 20-21 मार्च को यूथ सिम्पोजियम का होगा आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment