Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी के दो साल बाद पति-पत्नी ने जान दी:मिर्जापुर में एक साड़ी से फंदा लगाया, सुसाइड नोट में लिखा- हमें एक चिता पर जलाना

    5 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में शादी के दो साल बाद पति पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों ने कमरे में एक ही साड़ी के सहारे पंखे के कुंडे से लटककर फंदा लगाया। पुलिस को कमरे में सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा- हम अपनी मर्जी से जान दे रहे हैं। हमें एक दूसरे के ऊपर लेटाकर ही जलाएं। यही आखिरी इच्छा समझ लें। लड़की के पिता ने का आरोप है कि बेटी का शोषण किया जा रहा था। उसके पैर कमर और पीठ पर चोट के निशान मिले हैं। उससे सोने की चेन और एसी के लिए कहा जाता था। पूरा मामला लिला चील्ह थाना क्षेत्र के श्रीपट्टी गांव का है। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके की तस्वीरें देखिए अब समझिए पूरा मामला गांव श्रीपट्टी निवासी रोहित विश्वकर्मा (27) पुत्र उमाशंकर विश्वकर्मा की शादी 19 जनवरी 2024 को कछवा थाना क्षेत्र निवासी राजकुमार विश्वकर्मा की पुत्री सरस्वती विश्वकर्मा (23) के साथ हुई थी। रोहित की गांव में ही कपड़े की दुकान चलाता था। दोनों की कोई संतान नहीं थी। दरवाजा नहीं खुला तो शक हुआ सोमवार सुबह दोनों का कमरा नहीं खुला तो परिजनों और ग्रामीणों को अनहोनी का शक हुआ। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। चील्ह थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख होश उड़ गए। दोनों ने एक ही साड़ी के सहारे फंदा लगाया था। इसके बाद पुलिस के उच्चाधिकारी और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से उतारकर पड़ताल की तो एक पेज का सुसाइड नोट मिला। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस को कमरे से मिले सुसाइड नोट में परिजनों को परेशान न करने और दोनों को एक ही चिता पर जलाने का अनुरोध किया गया है। हालांकि, पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। दंपत्ति द्वारा यह कदम उठाने के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। मृतका सरस्वती के पिता राजकुमार विश्वकर्मा का कहना है कि बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था।उसके पैर कमर और पीठ पर चोट के निशान मिले हैं। जिससे मामले की जांच की जरूरत है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह ने बताया - सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस बल और फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुसाइड का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेजिडेंट डॉक्टर से छेड़छाड़ मामले में आज सौंपी जाएगी रिपोर्ट:KGMU के एडिशनल प्रोफेसर पर लगा आरोप, सस्पेंशन का आदेश हुआ था जारी
    Next Article
    युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस ने शमशान घाट से पकड़ा:दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे, विधानसभा घेराव को लेकर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment