Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी से इनकार पर प्रेमी ने प्रेमिका को चाकू मारा:बहराइच में खुद को भी घायल कर कीटनाशक पिया, दोनो पहले से है शादीशुदा

    3 hours ago

    1

    0

    बहराइच जिले के मूर्तिहा इलाके में शनिवार को एक विवाहित व्यक्ति ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया। महिला द्वारा शादी से इनकार करने पर आरोपी ने खुद को भी घायल कर कीटनाशक पी लिया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना मधवापुर ग्राम में हुई। पुलिस के अनुसार, मधवापुर निवासी तारा देवी का पति मुंबई में मजदूरी करता है। करीब दो साल पहले तारा देवी का गांव के ही जयाराम नामक विवाहित व्यक्ति से संबंध बन गया था। जयाराम अक्सर तारा देवी के घर आता-जाता था। शनिवार की भोर में जयाराम तारा देवी के घर पहुंचा और उससे शादी करने की जिद करने लगा। जब तारा देवी ने इनकार किया, तो जयाराम ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उसने खुद पर भी चाकू से वार किया और अपने साथ लाया कीटनाशक पी लिया। घटना की जानकारी मिलने पर जयाराम की पत्नी राधिका और उसकी बेटी मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल तारा देवी ने पुलिस को बताया कि जयाराम उससे शादी करने के लिए कह रहा था। मना करने पर उसने गुस्से में आकर उस पर और खुद पर हमला कर लिया। वहीं, जयाराम की पत्नी राधिका ने पुष्टि की कि उनके पति के तारा देवी के साथ संबंध थे, और वह उनके घर गए थे, लेकिन उन्हें घटना के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं है। तारा देवी की एक सात साल की बेटी है, जबकि जयाराम के सात बच्चे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुस्लिम दुकानदार, हिंदू नेमप्लेट लगाकर बेच रहा था कचौरी:मेरठ में बजरंग दल का हंगामा, ठेले से स्टीकर उतरवाए
    Next Article
    गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ सपा का प्रदर्शन:देवरिया में केंद्र-राज्य सरकार पर साधा निशाना, सिलेंडर लेकर जताया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment