Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिवपाल यादव ने कांशीराम जयंती पर सरकार को घेरा:पुलिस भर्ती प्रश्न पर बोले- सरकार समाज को बांटने का काम कर रही, ब्राह्मण का अपमान बताया

    15 hours ago

    1

    0

    इटावा में समाजवादी पार्टी ने कांशीराम की 92वीं जयंती को PDA दिवस के रूप में मनाया। शहर के एक निजी गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में हजारों लोगों की भीड़ जुटी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। पुलिस भर्ती परीक्षा में पंडित वाले प्रश्न पर शिवपाल यादव बोले- 6 महीने से लगातार ब्राह्मण लोगों को अपमानित करने का काम सरकार कर रही है। उनको नीचा दिखाने का काम कर रही है। सरकार पर समाज को बांटने का आरोप लगाया। शहर के एक निजी गेस्ट हाउस में रविवार दोपहर कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जो करीब पांच घंटे तक चला। इस दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के विचारों और उनके संघर्ष को याद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे और बहुजन समाज दिवस के रूप में जयंती मनाई गई। पीडीए को एकजुट रहने का दिया संदेश कार्यक्रम के दौरान सपा नेताओं ने मंच से पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को आपसी सहयोग और एकता के साथ रहना चाहिए। साथ ही कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे गांव गांव जाकर लोगों को जोड़ें और समाज के कमजोर वर्गों को सम्मान दिलाने के लिए काम करें। सभा को संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान का सम्मान होना चाहिए और सभी वर्गों को उनके अधिकार मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर संविधान के अनुसार काम हो तो पीडीए और बहुजन समाज के लोग पीछे नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांशीराम के आंदोलन को आगे बढ़ाने का काम नेताजी ने किया था और अब इसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सभी कार्यकर्ताओं की है। 1992 के नारे का किया जिक्र अपने संबोधन में उन्होंने वर्ष 1992 के चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय कुछ नारे दिए गए थे जिनमें गलतियां भी हुईं। उन्होंने कहा कि उस समय कांशीराम की जीत के बाद एक नारा दिया गया था, जिसका आगे का हिस्सा वह नहीं लेना चाहते क्योंकि भगवान राम को वह भी मानते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'बाप-सौतेली मां को हमें सौंप दो, न्याय हम करेंगे':लखनऊ में 4 साल के बच्चे के हत्यारोपियों को लोगों ने घेरा; पुलिस से मारने को कहा
    Next Article
    दुधवा में भारत-नेपाल सीमा बैठक आयोजित:गैंडों के संरक्षण, सीमा समन्वय पर बनी रणनीति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment