Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Shehbaz Sharif पहुंचे तुर्किये, संयुक्त राष्ट्र COP-31 सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    19 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ मंगलवार को तीन दिवसीय दौरे पर तुर्किये रवाना हुए, जहां वह अंताल्या में संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन (यूएनएफसीसीसी) में शामिल होंगे। सरकारी ‘रेडियो पाकिस्तान’ के अनुसार उनके साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्ला तरार, प्रधानमंत्री के विशेष सहायक तारिक फातमी और पूर्व पर्यावरण मंत्री तथा पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की नेता शीरी रहमान भी गई हैं। विदेश कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री 11 नवंबर को ‘कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज’ (कॉप-31) के नेताओं के शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे।इस दौरान वह वैश्विक समुदाय से जलवायु परिवर्तन से पैदा होने वाले खतरे से निपटने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा, “वह स्वच्छ और मजबूत अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ने के लिए पाकिस्तान में सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को तेजी से बढ़ाने और नवीकरणीय ऊर्जा की क्षमता का विस्तार करने के प्रयासों को सामने रखेंगे। इसके साथ ही वह आपदाओं से निपटने की तैयारी और समय रहते चेतावनी देने वाली प्रणालियों को मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों की भी जानकारी देंगे।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रंप ने अब इजरायल पर फाड़ा बिल, मांगा युद्ध का खर्चा
    Next Article
    US Midterm Elections में विपक्षी जीत के बाद क्या बदलेगा, 1974 और 1994 के परिणाम देते हैं बड़े संकेत

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment