Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Shivraj Singh Chouhan ने नकारा Punjab के साथ RDF बकाया में भेदभाव का आरोप

    19 minutes from now

    2

    0

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के उन आरोपों को खारिज कर दिया, जिनमें पंजाब के ग्रामीण विकास कोष (आरडीएफ) की बकाया राशि जारी नहीं करने की बात कही गई थी। चौहान ने कहा कि पंजाब को हमेशा नियमों के अनुसार उसका पूरा हक मिलता रहा है। चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंजाब के साथ कभी किसी तरह का भेदभाव नहीं किया गया।उन्होंने कहा, ‘‘ नियमों के अनुसार पंजाब को हमेशा उसकी पूरी बकाया राशि मिलती रही है और भविष्य में भी मिलती रहेगी।’’ आगे सवाल पूछे जाने पर चौहान ने कहा कि अगर पंजाब सरकार को कोई समस्या है तो वह उनसे आकर मुलाकात कर सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनके कृषि मंत्री और अन्य मंत्रियों को आमंत्रित करता हूं... कई बार मैं उन्हें बुलाता हूं, लेकिन वे आते नहीं हैं।’’ चौहान चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (सीबीडीसी) आधारित प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजना की शुरुआत के लिए पहुंचे थे। चौहान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इसे ‘बेहद गैर-जिम्मेदाराना, भ्रामक और सरासर झूठ’ करार दिया।चीमा ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता झूठ बोलने में माहिर हैं और जनता के सामने पेश करने से पहले तथ्यों को तोड़-मरोड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार के सामने हर संभव मंच पर लगातार आरडीएफ कोष का मुद्दा उठाया है। चीमा ने दावा किया कि केंद्र सरकार के पास पंजाब का 9,821 करोड़ रुपये का ग्रामीण विकास कोष (आरडीएफ) बकाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    80th Independence Day: Red Fort से पहली बार गूंजा राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्'
    Next Article
    NCSC ने जाति उत्पीड़न शिकायत पर Himachal DGP और ACS को दिल्ली तलब किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment