Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Sirsa के देसूजोधा गांव में Hepatitis A का प्रकोप, 100 से अधिक लोग हुए बीमार

    5 hours ago

    1

    0

    सिरसा, आठ अगस्त हरियाणा के सिरसा जिले के देसूजोधा गांव में कथित तौर पर दूषित पेयजल की आपूर्ति के कारण हेपेटाइटिस-ए की चपेट में आने से 100 से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, दो लड़कियां की हालत गंभीर है जिन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बठिंडा और दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लुधियाना में भर्ती कराया गया है। उनकी पहचान मलकीत सिंह की 21 वर्षीय बेटी प्रभजोत और कुलदीप सिंह की 18 वर्षीय बेटी प्रीत कौर के रूप में हुई है।जसमीत कौर, हरप्रीत कौर, गोपी, मनप्रीत कौर, राजकरण और गुरनूर समेत कई अन्य लोग सिरसा, डबवाली, बठिंडा, लुधियाना और रामा मंडी के अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। गांव के सरपंच चरनजीत सिंह और अन्य ग्रामीणों के अनुसार, नयी बिछाई गई पाइपलाइन में रिसाव होने के कारण गांव में दूषित पानी की आपूर्ति हुई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पानी की पुरानी पाइपलाइन को बदलने का काम चल रहा है और इसी दौरान पाइपलाइन में रिसाव के कारण घरों में पहुंचने वाला पेयजल दूषित हो गया।उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह के दौरान बीमार पड़ने वाले लोगों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती गई। बाद में चिकित्सकीय जांच में पता चला कि कई मरीज हेपेटाइटिस-ए से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया।स्वास्थ्य विभाग ने पिछले पांच दिन में गांव के 540 लोगों के नमूने लिए हैं। इनमें से 216 लोगों में बीमारी के संदिग्ध लक्षण पाए गए हैं, जबकि 45 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती 45 मरीजों में दो बच्चे पांच वर्ष तक की उम्र के हैं, 26 मरीज 18 वर्ष तक की आयु के हैं और 17 मरीजों की उम्र 60 वर्ष तक है।इनमें 30 पुरुष और 15 महिलाएं शामिल हैं। स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला प्रशासन की एक टीम ने शनिवार को देसूजोधा गांव का दौरा किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाएगा और प्रभावित मरीजों के इलाज का खर्च प्रशासन वहन करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Jaipur में JP Nadda रविवार को Tiranga Rally को रवाना करेंगे, CM भी होंगे शामिल
    Next Article
    Prayagraj में Rahul Gandhi के संवाद कार्यक्रम के बाद छात्रों ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment