Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SP-CO पर कार्बाइन से बरसाईं गोलियां, एनकाउंटर में मारा गया:यूपी में अफसर बुलेटप्रूफ जैकेट बचे; 50 हजार का इनामी था अमजद

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश अमजद को एनकाउंटर में मार गिराया है। मंगलवार सुबह साढ़े तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश अपने गांव आ रहा है। इसके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस टीम ने बदमाश को कई बार आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उसने कार्बाइन और पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एसपी देहात आदित्य बंसल, सीओ गजेंद्र सिंह और कोतवाल सुभाष अत्री बाल-बाल बच गए। उनके बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली घुस गई। दरोगा संदीप चौधरी और सिपाही अशफाक के हाथ में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान अजमद को गोली लगी। वह गिर पड़ा। पुलिस उसे उठाकर गाड़ी तक ले गई, फिर बुढ़ाना सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ बुढ़ाना थाना क्षेत्र में हुई। 40 साल का बदमाश अजमद, मुजफ्फरनगर के ही शाहपुर का रहने वाला था। उस पर कुल 40 केस दर्ज थे। उसने हाल ही में बुढ़ाना थाने में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस इसी मामले में उसकी तलाश कर रही थी। गोली खत्म होने पर फायरिंग करता रहा बदमाश शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ 20–25 मिनट तक चली। बदमाश ने पुलिसवालों पर तब तक फायरिंग की, जब तक उसकी पिस्टल और कार्बाइन की गोलियां खत्म नहीं हो गईं। बदमाश की गोलियां वाहनों पर भी लगीं। गोलियों से कांच टूट गए। पुलिस कर्मियों ने वाहन की आड़ लेकर अपनी जान बचाते हुए जवाबी फायरिंग की। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांग्लादेश में वोटिंग शुरू, PM के 3 दावेदार:खालिदा जिया के बेटे रेस में सबसे आगे, जमात को अमेरिकी समर्थन, GenZ की पसंद NCP
    Next Article
    झांसी के ऑटो ड्राइवरों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ:RTO में कराएं रजिस्ट्रेशन, अपने साथ परिजनों को भी कर पाएंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment