Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Spain Fire Crisis: 70 हजार लोगों ने छोड़ा घर, Madrid में धुएं का गुबार, प्रशासन ने जारी किया Emergency Alert

    16 hours ago

    1

    0

    स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने शनिवार को बताया कि मैड्रिड के पश्चिमी इलाके में लगी भीषण आग पर काबू पाने और लोगों की जान बचाने के लिए दमकलकर्मी लगातार कोशिश कर रहे हैं। तेज हवाएं चलने की आशंका ने इस राहत और बचाव काम को और भी ज्यादा कठिन बना दिया है।70 हजार लोगों को छोड़ना पड़ा अपना घरसरकारी जानकारी के मुताबिक, सूखे इलाकों में फैली इस आग की वजह से करीब 70,000 लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा है। स्थानीय अधिकारियों ने इसे इस पूरे इलाके के इतिहास की अब तक की सबसे भयानक और विनाशकारी आग करार दिया है। इसे भी पढ़ें: Iran-US के बीच मध्यस्थता कराने की कोशिश कर रहा Pakistan बुरा फँसा, Asim Munir की Secret Deal के खुलासे से चारों ओर हड़कंपआने वाले कुछ घंटे हो सकते हैं बेहद मुश्किलप्रभावित इलाके सेनिसीएंटोस गांव पहुंचे पीएम सांचेज ने कहा, "हमारी सबसे पहली प्राथमिकता और मकसद लोगों की जान बचाना और रिहाइशी इलाकों की सुरक्षा करना है।" उन्होंने आगे सावधान करते हुए कहा, "आने वाले कुछ घंटे काफी मुश्किल भरे हो सकते हैं। भले ही तापमान थोड़ा कम हुआ है, लेकिन हवा की रफ्तार और उसकी दिशा को लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।"हर तरफ तबाही का मंजरब्रुनेट शहर की मेयर मार निकोलस ने हालात पर चिंता जताते हुए कहा, "इस इलाके में हर साल आग की घटनाएं होती हैं, लेकिन इस बार का रूप बेहद खौफनाक है। यह एक बहुत बड़ी तबाही है।" इसे भी पढ़ें: Trump का दावा: Iran की Military खत्म, अब Deal चाहते हैं लेकिन Nuclear सपना भूल जाएं!मैड्रिड की सड़कों तक फैला धुआंआग का धुआं इतना भयानक है कि पूरी राजधानी के पश्चिमी हिस्से का आसमान धुएं से भर गया। सुबह-सुबह सेंट्रल मैड्रिड की सड़कों तक जलने की बदबू पहुंचने लगी, जिससे लोगों को गले में खराश की परेशानी होने लगी और उन्हें खिड़कियां बंद करनी पड़ीं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अलर्ट जारी कर लोगों को बाहर न निकलने की सलाह दी है।शेल्टर होम में कटे दिन, लोगों में दहशत का माहौलआसपास के गांवों से निकाले गए हजारों लोगों को स्पोर्ट्स हॉल में बनाए गए अस्थाई शेल्टर होम में ठहराया गया है। पेरू की रहने वाली 38 साल की जैकलीन विलाफ्रांका ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि जब फोन पर आग का इमरजेंसी अलर्ट बजा, तो उन्हें लगा कि उनका घर और सब कुछ जलकर राख हो जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Pakistan Army पर अंधा भरोसा न करे America, विशेषज्ञ ने 'Hybrid System' पर दी बड़ी चेतावनी
    Next Article
    Vaibhav Sooryavanshi: जिम्बाब्वे पर क्लीन स्वीप के बाद 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' वैभव सूर्यवंशी ने दिया दिल छू लेने वाला बयान

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment