Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    STF ने 1 करोड़ के गांजे के साथ तस्कर दबोचा:उड़ीसा से DCM में लाई गई खेप, लखनऊ और रायबरेली में खपानी थी

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ STF ओर निगोहां पुलिस ने 1 करोड़ के गांजे के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह उड़ीसा से DCM में गांजा की खेप लेकर आया था। उसे लखनऊ और रायबरेली में खपाना था। उसके पास से 775 किलो गांजा, DCM, 2 मोबाइल और 210 रुपए बरामद हुए हैं। संयुक्त टीम ने तस्कर को बुधवार देर रात निगोहां थाना क्षेत्र के नगराम मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान मुरादपुर, थाना बिंदकी, जिला फतेहपुर निवासी कौशल कुमार (22) के रूप में हुई। उसे उड़ीसा से गांजा लाने के 50 हजार रुपए मिलते थे। बोरियों में छिपाकर लाया था पुलिस ने बताया कि आरोपी बोरियों में गांजा छिपाकर लाया था। उसके पास से 31 बोरियां मिलीं। उनमें पैकेट बनाकर 775 किलो गांजा मिला। पूछताछ में उसने बताया कि DCM समरजीत उर्फ सोनू गुप्ता की है। उसने ही उड़ीसा में गांजा की खेप लोड कराई थी। गांजा की खेप लखनऊ पहुंचाने के लिए 50 हजार रुपए दिए थे। आरोपी ने बताया कि यह गांजा नगराम के मयंक गुप्ता, रायबरेली के रविंद्र जायसवाल और हुसैनगंज के सैय्यद दावर अलवी को देना था। अन्य आरोपियों की तलाश शुरू पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। यह गांजा तस्करी का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क है। इसकी जड़ तक जाने की कोशिश की जा रही है। आरोपी ने जिन चार लोगों के नाम बताए हैं। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उनकी तलाश भी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हत्या के मामले में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार:न्यायालय में 9 अभियुक्तों के विरुद्ध चार्जशीट, 2025 में की गई थी हत्या
    Next Article
    इटावा में फैमिली आईडी हेल्प डेस्क शुरू:पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment