Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Strait of Hormuz में सुरक्षित जहाजरानी सुनिश्चित हो, MEA ने नाविकों पर हमलों के बीच उठाई मांग

    13 hours ago

    1

    0

    (तस्वीर के साथ) नयी दिल्ली, 10 नवंबर भारत ने मंगलवार को एक बार फिर होर्मुज जलडमरूमध्य से निर्बाध और सुरक्षित नौवहन की अपील की और कहा कि वह भारतीय ध्वज वाले जहाजों तथा भारतीय नाविकों सहित नागरिक जहाजों और नाविकों पर हमलों को रोकने के लिए सभी संबंधित पक्षों के संपर्क में है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर हाल में हुए हमलों की घटनाओं के बीच यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ‘‘हम होर्मुज जलडमरूमध्य से निर्बाध और सुरक्षित नौवहन की अपील करते रहेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम भारतीय ध्वज वाले जहाजों और भारतीय नाविकों सहित नागरिक जहाजों तथा नाविकों पर हमलों को रोकने के लिए सभी संबंधित पक्षों के संपर्क में हैं।’’ ओमान के लीमह के पास दो नवंबर को एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई थी।भारत ने इस हमले की कड़ी निंदा की थी। पश्चिम एशिया में संघर्ष फरवरी में अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद शुरू हुआ। भारत लगातार इस संघर्ष का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए निकालने की अपील करता रहा है।पश्चिम एशिया में तनाव अचानक बढ़ गया है, खासकर सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के कई हमलों के बाद। भारत सऊदी अरब के नागरिक बुनियादी ढांचे और आर्थिक परिसंपत्तियों पर हूती हमलों को लेकर चिंता जताता रहा है। उसने आगाह किया है कि ऐसे हमले क्षेत्रीय स्थिरता को कमजोर करते हैं और बाब-अल-मंडेब जलडमरूमध्य से नौवहन की स्वतंत्रता के लिए खतरा पैदा करते हैं।ईरान समर्थित हूती उग्रवादी समूह ने सऊदी अरब की एक तेल पाइपलाइन पर हमला किया था, जिसे कच्चे तेल की आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Punjab में Parali जलाने के मामले 5,000 पार, तरनतारन और फिरोजपुर सबसे आगे
    Next Article
    Ranchi में Nisha Bhagat आत्महत्या मामले पर BJP का प्रदर्शन, की CBI जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment