Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Punjab में Parali जलाने के मामले 5,000 पार, तरनतारन और फिरोजपुर सबसे आगे

    12 hours ago

    1

    0

    पंजाब में मंगलवार को पराली जलाने के 345 नए मामले दर्ज किए गए, जिसके साथ ही राज्य में पराली जलाने की घटनाओं की कुल संख्या बढ़कर 5,002 हो गई। राज्य के तरनतारन, फिरोजपुर और संगरूर जिलों में पराली जलाने की सबसे अधिक घटनाएं दर्ज की गई हैं। कई किसान फसल अवशेष जलाने पर रोक लगाने संबंधी सरकारी सलाह की लगातार अनदेखी कर रहे हैं।आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पराली जलाने की सबसे अधिक 676 घटनाएं तरनतारन में दर्ज की गईं। इसके बाद फिरोजपुर में 654, संगरूर में 566, बठिंडा में 439, पटियाला में 339 और बरनाला में 280 घटनाएं सामने आईं। पंजाब में 15 सितंबर से नौ नवंबर तक पराली जलाने की कुल 4,657 घटनाएं दर्ज की गईं।अब तक 1,574 मामलों में पर्यावरणीय मुआवजे के तौर पर 79.75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कुल जुर्माने में से अब तक 36.40 लाख रुपये वसूल किए जा चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि के दौरान पराली जलाने की घटनाओं को लेकर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 (लोक सेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा) के तहत 1,155 प्राथमिकी दर्ज की गईं।राज्य के अधिकारियों ने फसल अवशेष जलाने वाले किसानों के भूमि अभिलेखों में 1,342 रेड एंट्री दर्ज की हैं। भूमि अभिलेखों में ‘रेड एंट्री’ दर्ज होने के बाद संबंधित किसान अपनी कृषि भूमि पर ऋण नहीं ले सकते और न ही उसे बेच सकते हैं। धान की सरकारी खरीद एक अक्टूबर से शुरू होने से करीब दो सप्ताह पहले राज्य में पराली जलाने की घटनाओं पर निगरानी हर साल 15 सितंबर से शुरू हो जाती है।पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने को अक्सर दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण बढ़ने की वजह बताया जाता है। अक्टूबर और नवंबर में धान की कटाई के बाद रबी फसलों की बुआई के लिए किसानों के पास बहुत कम समय होता है। ऐसे में कुछ किसान खेतों से फसल अवशेष जल्दी हटाने के लिए उनमें आग लगा देते हैं।पंजाब में वर्ष 2025 में धान की कटाई के दौरान पराली जलाने के 5,114 मामले दर्ज किए गए थे। इससे पहले, राज्य में वर्ष 2023 में ऐसी 36,663 घटनाएं सामने आई थीं, जबकि 2024 में इनकी संख्या घटकर 10,909 रह गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kannauj में वकील की हत्या के आरोप में मुख्य अभियुक्त अमोल दीक्षित और मां मुन्नी देवी पकड़े गए
    Next Article
    Strait of Hormuz में सुरक्षित जहाजरानी सुनिश्चित हो, MEA ने नाविकों पर हमलों के बीच उठाई मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment