Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Suvendu Adhikari का सख्त आदेश, Netaji पर अभद्र टिप्पणी करने वाले होंगे गिरफ्तार

    21 minutes ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को पुलिस को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वालों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया और कहा कि सांसदों, विधायकों तथा सरकारी अधिकारियों के लिए कानून समान है। मुख्यमंत्री का यह निर्देश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद नगेन्द्रनाथ राय की टिप्पणी के कुछ दिन बाद आया है। अनंत महाराज के नाम से पहचाने जाने वाले राय ने नेताजी को ‘‘युद्ध अपराधी’’ बताया था और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके नेतृत्व तथा आजाद हिंद फौज की भूमिका पर सवाल उठाए थे।रॉय राज्य के उत्तरी हिस्से में स्थित कूच बिहार से हैं। राज्य सचिवालय नबान्न में पत्रकारों से बात करते हुए अधिकारी ने कहा कि उत्तर बंगाल के कई निर्वाचित प्रतिनिधियों और मंत्रियों ने उनसे नेताजी से जुड़े पोस्ट और ‘मीम्स’ को लेकर शिकायतें की थीं। उन्होंने कहा, जिन्होंने नेताजी के बारे में गलत जानकारी फैलाई है और मीम्स बनाए हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। यह पूछे जाने पर कि क्या पुलिस अनंत महाराज के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगी, इस पर अधिकारी ने कहा, ‘‘मैं किसी का नाम नहीं लूंगा, लेकिन कानून विधायकों, सांसदों, किसी भी पार्टी के नेताओं, सरकारी अधिकारियों या पुलिस अधिकारियों के लिए समान है।’’ अधिकारी ने ऐसी सामग्री पोस्ट करने वालों से उन्हें तुरंत हटाने और माफी मांगने को कहा और साथ ही चेतावनी दी कि पोस्ट हटाने से जरूरी नहीं कि वे कानूनी कार्रवाई से बच जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा, जिन्होंने ऐसी हिमाकत की है, उन्हें पता होना चाहिए कि यह हमें मंजूर नहीं है।उन्होंने कहा कि राज्य साइबर प्रकोष्ठ को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं कि वे फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया मंच पर ऐसी पोस्ट के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करें। अधिकारी ने कहा, पश्चिम बंगाल की धरती पर मैं नेताजी का अपमान नहीं होने दूंगा। पुलिस को गिरफ्तारियां करने के लिए भी कहा गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस ऐसे मामलों में स्वतंत्र रूप से काम करेगी और राज्य सरकार जांच या क्या कार्रवाई की जाए, यह तय करने में कोई दखल नहीं देगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Allahabad HC ने Ghaziabad Police कमिश्नर व अफसरों पर दिए जांच के आदेश, नहीं दर्ज की थी FIR
    Next Article
    Balaghat के गांवों में अज्ञात बीमारी से 7 बच्चों की मौत, Digvijaya Singh ने CM को लिखा पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment