Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Swachh Survekshan में UP के शहरों का डंका, मंत्री AK Sharma ने बताया सामूहिक प्रयासों की जीत

    1 day ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में राज्य के शहरों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताते हुए बुधवार को कहा कि यह उपलब्धि बदलते शहरी परिदृश्य, बेहतर प्रबंधन और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, नयी दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों को सम्मानित किया। शर्मा ने कहा कि इस वर्ष के सर्वेक्षण में लखनऊ ने देश के तीन सबसे स्वच्छ बड़े शहरों में अपना स्थान बरकरार रखा है, जबकि वाराणसी को देश के तीन सर्वश्रेष्ठ रिवरफ्रंट शहरों में जगह मिली है।उन्होंने कहा कि गाजियाबाद उत्तर प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर बनकर उभरा है। मंत्री ने कहा कि पूर्वांचल से पश्चिमांचल तक प्रदेश के शहर स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और व्यवस्थित शहरी प्रबंधन के क्षेत्र में नयी पहचान बना रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल शहरों का नहीं, बल्कि लाखों सफाईकर्मियों, नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के समर्पित प्रयासों का भी परिणाम है। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से स्वच्छता को देशव्यापी जनआंदोलन बनाया है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार शहरों को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।उन्होंने कहा कि शहरों में ठोस कचरा प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण, बेहतर बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। मंत्री ने सफाईकर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और सेवाभाव ही शहरों की स्वच्छता की सबसे बड़ी ताकत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP का कांग्रेस पर हमला, सांसद Angomcha Bimol Akoijam को Manipur चुनाव समिति में जगह देने पर उठाए सवाल
    Next Article
    उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और 20 PCS अफसरों की नई तैनाती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment