Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी-20 वर्ल्डकप- ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा:हेड-ग्रीन के बाद मिचेल मार्श पवेलियन लौटे; श्रीलंका के दुशन हेमंथा को दूसरा विकेट

    19 hours ago

    1

    0

    टी-20 वर्ल्ड कप का 30वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जा रहा है। सोमवार को श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श की टीम में वापसी हुई है। ऑस्ट्रेलिया ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 117 रन बना लिए हैं। टिम डेविड और जोश इंग्लिस पिच पर हैं। मिचेल मार्श (54 रन) को दुशन हेमंथा ने LBW कर दिया। उन्होंने ट्रेविस हेड (56 रन) को भी आउट किया। कैमरन ग्रीन (3 रन) को दुनिथ वेल्लालागे ने विकेटकीपर कुसल मेंडिस ने स्टंपिंग किया। मैच का स्कोरबोर्ड आज ऑस्ट्रेलिया का जीतना जरूरी जिम्बाब्वे के खिलाफ 23 रन की हार के बाद ऑस्ट्रेलिया इस मैच में वापसी के इरादे से उतरी है। वहीं, श्रीलंका शानदार फॉर्म में है और अपने दोनों मुकाबले जीतकर ग्रुप-B की पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पोजिशन पर काबिज है। श्रीलंका ने पहले आयरलैंड को 20 रन और फिर ओमान को 105 रन से हराया था। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोस इंग्लिस, कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, टिम डेविड, कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, और एडम जम्पा। श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, कमिंडु मेंडिस, पवन रत्नायके, दुनिथ वेल्लालागे, दुशन हेमंथा, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, मथीश पथिराना। क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ind vs Pak: ‘मीमर का खौफ नहीं, फोन मत खोलना…’; मुनव्वर फारूकी ने पाकिस्तान को जमकर किया रोस्ट, पूछा- प्रैक्टिस नहीं करते क्या?
    Next Article
    यूरोप और अमेरिका के स्की-रिसार्ट्स को टक्कर देगा उत्तराखंड:देश में पहली बार नाइट स्कीइंग का आयोजन, विंटर गेम्स में हिमाचल का दबदबा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment