Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताजमहल देखने पहुंचीं थाईलैंड की राजकुमारी:डायना बेंच पर फोटो खिंचवाई; मुगल होटल में किया नाइट स्टे

    4 hours ago

    1

    0

    थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नरिरत्ना ने बुधवार सुबह ताजमहल का दीदार किया। वे अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचीं। इसके बाद आगरा किला घूमने जाएंगी। थाईलैंड की राजकुमारी मंगलवार शाम को ही आगरा पहुंच चुकी थीं। उन्होंने होटल आईटीसी मुगल में नाइट स्टे किया और होटल अमर विलास में डिनर किया था। थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नरिरत्ना 5 दिवसीय भारत दौरे पर हैं। वे मंगलवार शाम लगभग 4 बजे जोधपुर से आगरा पूरे प्रोटोकॉल के साथ पहुंची। खेरिया हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उनका काफिला सीधे फतेहाबाद रोड स्थित आईटीसी मुगल होटल पहुंचा था। यहां उन्होंने नाइट स्टे किया। जयपुर और जोधपुर में 3 दिन घूमी राजकुमारी आगरा से पहले राजकुमारी शनिवार को जयपुर के विश्व प्रसिद्ध आमेर महल पहुंचीं. उन्होंने महल की भव्यता और ऐतिहासिक महत्व को करीब से निहारा. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका भ्रमण हुआ, जिसमें पर्यटकों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई थी। उन्होंने दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, शीश महल और मानसिंह महल को निहारा. अरावली पहाड़ियों की हरियाली, प्राकृतिक सौंदर्य तथा केसर क्यारी की बागवानी व्यवस्था की जमकर सराहना की. राजकुमारी काफी प्रभावित हुईं और महल की सुंदरता को अपने कैमरे में कैद किया। उन्होंने प्राचीन काल से चली आ रही जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन की परंपराओं को बहुत उपयोगी बताया। राजकुमारी ने सोमवार को अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ मेहरानगढ़ किले और जसवंत थड़ा का भ्रमण किया। इस दौरान राजकुमारी किले की स्थापत्य कला और शौर्य देखकर अभिभूत हो गईं। शाम को उन्होंने सर्किट हाउस रोड स्थित एक शोरूम का दौरा किया, जहां स्वयं के लिए आभूषण खरीदे। सोमवार दोपहर उम्मेद भवन में लंच करने के बाद राजकुमारी जसवंत थड़ा पहुंचीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कारोबारी पिता का दावा झूठा-शिवम ही लेम्बोर्गिनी चला रहा था:कानपुर पुलिस को जांच में मिले 5 बड़े सबूत, आज कोर्ट में सुनवाई
    Next Article
    ‘यूपी सरकार हर गरीब को घर दे रही’:डिप्टी सीएम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि, CM योगी नहीं पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment