Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तौकीर के घर पहुंचे अजय राय बोले- तौकीर रज़ा निर्दोष:राम मंदिर का चढ़ावा खा गए भाजपाई, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने योगी सरकार और अफसरों पर साधा तीखा निशाना

    12 hours ago

    1

    0

    "बरेली में कोई दंगा हुआ ही नहीं था, बल्कि दंगा तो यहां के हिंदू और मुस्लिम भाइयों ने मिलकर बचाया था।" यह बात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार देर रात मौलाना तौकीर रजा के घर पहुंचकर उनके बेटे से मुलाकात के बाद कही। उन्होंने सरकार और भाजपा पर दोहरा हमला बोलते हुए कहा कि प्रशासन ने जानबूझकर लाठीचार्ज कराया और लोगों को जेल भेजा, वहीं दूसरी तरफ भगवान राम के नाम पर सत्ता पाने वाली भाजपा के लोग राम मंदिर के दरबार का चढ़ावा तक खा गए। चढ़ावा चोरों को बचा रही सरकार, अफसरों पर कार्रवाई के बजाय दिए पद अजय राय ने कहा कि भगवान राम के नाम पर दो सांसदों से सत्ता तक पहुंचे लोग आज राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी में लिप्त हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि चढ़ावा चोरी में चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोपाल राव, गोविंद देव गिरि और पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा जैसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार खुलेआम चढ़ावा चोरों को बचा रही है और इसमें भाजपा व आरएसएस के लोग शामिल हैं। प्रयागराज भगदड़ के गुनहगार को बनाया जांच का इंचार्ज मुख्यमंत्री के 'दूध का दूध, पानी का पानी' वाले बयान पर तंज कसते हुए अजय राय ने कहा कि महीनों बीतने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। प्रयागराज भगदड़ के मुख्य जिम्मेदार रहे तत्कालीन कमिश्नर विजय विश्वास पंत—जिनके भड़काऊ बयानों के बाद भगदड़ में सैकड़ों लोग मारे गए थे—उनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें ही चढ़ावा चोरी प्रकरण का इंचार्ज बना दिया गया था। बाद में सर्वोच्च न्यायालय को इसमें दखल देकर दूसरी एसआईटी गठित करनी पड़ी। फतेहगढ़ जेल में मौलाना को तन्हाई में रखकर किया जा रहा प्रताड़ित इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल (IMC) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा के परिवार से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि लगभग एक साल से जेल में बंद मौलाना को फतेहगढ़ जेल की तन्हाई में रखकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। सरकार पूरे परिवार को दबाव में लेने का काम कर रही है। कांग्रेस पूरी मजबूती से परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें सर्वोच्च न्यायालय से न्याय मिलने का पूरा भरोसा है। राहुल गांधी की हर बात सच साबित हुई, देश का युवा साथ खड़ा अजय राय ने कहा कि बरेली गंगा-जमुनी तहजीब का शहर है, जहां से भाईचारे का संदेश जाता है। भाजपा और आरएसएस की चालबाजी को जनता कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर के बाद राहुल गांधी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। चाहे नोटबंदी हो, जीएसटी हो या चढ़ावा चोरी का मुद्दा, राहुल गांधी ने जो कहा वह सच साबित हुआ है और आज देश का हर वर्ग और नौजवान उनके साथ खड़ा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख हड़पे:पैसे लेकर फर्जी ऑफर लेटर थमाया, तीन आरोपियों पर FIR
    Next Article
    अखिलेश यादव के रायबरेली दौरे से पहले पोस्टर वार:आजम खान, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी के साथ अखिलेश को बताया 'माफिया'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment