Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तालाब में डूबने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत:बांदा में दो-तीन बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया, पैर फिसलने से पानी में गिरे

    1 hour ago

    1

    0

    बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में डूबने से करीब 8 से 9 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के दौरान कई बच्चे तालाब में गिर गए थे, जिन्हें ग्रामीणों ने तत्काल रेस्क्यू कर बाहर निकाला। दो-तीन बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन एक बच्चा गहरे पानी में चला गया। मृतक बच्चे की पहचान अंकुश के रूप में हुई है। बताया गया कि तालाब में गिरने के बाद अंकुश काफी गहराई में चला गया। ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की और काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्राम पंचायत महुआ के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी राहुल सिंह ने बताया कि पचनेही गांव का तालाब काफी बड़ा और गहरा है। इसकी गहराई करीब 100 फीट बताई जाती है, जबकि इस समय तालाब में लगभग 30 से 40 फीट तक पानी भरा हुआ है। बताया गया कि कुछ बच्चे खेतों की ओर गए थे। तालाब के पास पहुंचने के दौरान अचानक पैर फिसलने से कई बच्चे पानी में गिर गए। बच्चों को डूबता देखकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया और दो-तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अंकुश की उम्र करीब 8 से 9 वर्ष थी और वह पढ़ाई करता था। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। राहुल सिंह के अनुसार, अंकुश के पिता मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीठ पर मरीज को लादकर चला तीमारदार:गोरखपुर जिला अस्पताल में घंटो इंतजार किया, व्हीलचेयर नहीं मिली
    Next Article
    नौकरी का झांसा देकर महिला को बंधकर बनाकर गैंगरेप किया:बाराबंकी में 8 दिन तक नशीली दवा-शराब पिलाई, सिर के बाल काटे; गोद में लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा पति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment