Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नौकरी का झांसा देकर महिला को बंधकर बनाकर गैंगरेप किया:बाराबंकी में 8 दिन तक नशीली दवा-शराब पिलाई, सिर के बाल काटे; गोद में लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा पति

    4 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला और उसके दो बच्चों को 8 दिन तक बंधकर बनाकर गैंगरेप किया। उसे जबरन नशे की गोलियां मिलाकर बीयर और शराब पिलाई। उसके सिर के बाल काट दिए। उसे बेरहमी से पीटा। जब महिला ने विरोध किया और भागने की कोशिश की तो उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पति को पड़ोस की एक महिला पर शक था। उसने अपने दोस्त को ग्राहकर बनाकर उसके पास भेजा। जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी भी वहां है तो उसने पुलिस की मदद से उसे छुड़ाया। इसके बाद शुक्रवार को महिला का पति उसे गोद में लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा और अधिकारियों को आपबीती सुनाई। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सिलसिलेवार पूरी घटना पढ़िए… पति से अनबन के बाद नौकरी तलाश रही थी देवा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति से झगड़ा चल रहा था। उसने पति से रुपए मांगे थे, पति ने देने से मना किया तो वह खुद के लिए नौकरी तलाशने लगी। इसी दौरान उसके संपर्क में पड़ोस की एक महिला आई। वह उसे अपनी भाभी कहती थी। उसने महिला को शहर में अच्छी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। आरोप है कि 2 अगस्त को वही महिला लाल रंग की कार से सुहेल अंसारी और एक अन्य व्यक्ति के साथ महिला के गांव पहुंची। उस समय पीड़िता के साथ उसके दो बच्चे एक चार साल का दिव्यांग बेटा और दूसरा पांच साल का बच्चा था। महिला को बच्चों समेत कार में बैठाकर ले गए पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने नौकरी दिलाने की बात कहकर उसे और उसके दोनों बच्चों को कार में बैठाया। इसके बाद सभी को बाराबंकी शहर के आवास विकास चौकी क्षेत्र के कोठीडीह के एक मकान में ले गए मकान में पहुंचते ही आरोपी महिला और उसके साथ आए लोगों का रवैया बदल गया। उन्होंने पीड़िता को एक कमरे में बंद कर दिया। उसका मोबाइल भी छीन लिया। पहली रात कमरे में बंद कर रेप किया पीड़िता का आरोप है कि उसी रात सुहेल अंसारी ने उसके साथ जबरन रेप किया। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। वह मदद के लिए चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन आरोपियों ने उसे किसी तरह की मदद नहीं लेने दी। इसके बाद उसे लगातार धमकाया गया और कमरे से बाहर निकलने नहीं दिया। 8 दिन तक शराब में नशीली दवा मिलाकर पिलाया पीड़िता ने बताया कि उसे 2 अगस्त से 10 अगस्त तक कमरे में बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसे बीयर और शराब में नशीली गोलियां मिलाकर जबरन पिलाई जाती थीं। नशे की हालत का फायदा उठाकर उसके साथ लगातार गैंगरेप किया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी महिला और सुहेल अंसारी अन्य लोगों को भी वहां बुलाते थे। इसके बाद वो लोग भी उसके साथ गैंगरेप करते थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। बच्चों को जान से मारने की धमकी दी पीड़िता ने बताया कि उसने कई बार वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपी उसके दोनों बच्चों को लेकर उसे धमकाते थे। बच्चों को जान से मारने की धमकी देते थे। बच्चों को भी मारते-पीटते थे। बच्चों की सुरक्षा को लेकर वह इतनी डरी हुई थी कि विरोध करने के बावजूद आरोपियों के चंगुल से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी। रेप के दौरान प्राइवेट पार्ट में भी चोट आई पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसके सिर के बाल काट दिए। उसके साथ बर्बरता और मारपीट की गई। रेप के दौरान उसके प्राइवेट पार्ट्स में भी चोट आई। पति ने दोस्त को ग्राहक बनाकर भेजा पीड़िता के पति के मुताबिक, उसे शक था कि उसकी पत्नी को मुंहबोली भाभी ने ही कहीं रखा है। काफी तलाश के बाद जब वह नहीं मिली तो उसने अपने एक दोस्त को ग्राहक बनाकर महिला (मुंहबोली भाभी) के पास भेजा। दोस्त के जरिए पता चला कि उसकी पत्नी भी वहां मौजूद है। इसके बाद 10 अगस्त को पुलिस की मदद से उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। अब दंपती ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की, लेकिन न्याय न मिलने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। पति ने पुलिस पर वसूली और लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पति ने एसपी से कार्रवाई की मांग की पीड़िता और उसके पति ने एसपी से पत्नी का तुरंत मेडिकल परीक्षण कराने और मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज कराने की मांग, लाल रंग की कार को कब्जे में लेकर उसकी जांच कराने, मोबाइल समेत इलेक्ट्रॉनिक सबूत सुरक्षित करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने कहा- पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले में आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -------------------- यह खबर भी पढ़ें- सहारनपुर में सिपाही की पत्नी ने सुसाइड किया:राइफल से गर्दन में मारी गोली; पति और दो बेटियों के साथ किराए पर रहती थी सहारनपुर में शुक्रवार सुबह 11 बजे सिपाही की पत्नी ने सरकारी रायफल से खुद को गर्दन में गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान सरिता (33) के रूप में हुई है। उसके पति रिंकू सिंह (37) पुलिस में सिपाही हैं। उनकी दो बेटियां हैं। परिवार मनीष कुमार के मकान में करीब 2 साल से किराए पर रह रहा था। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    तालाब में डूबने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत:बांदा में दो-तीन बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया, पैर फिसलने से पानी में गिरे
    Next Article
    विभाजन की तस्वीरें देख भावुक पंकज सिंह बोले-इतिहास याद रखें:गोरखपुर में विभाजन विभीषिका दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए BJP प्रदेश उपाध्यक्ष

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment