Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टीम इंडिया के प्रदर्शन पर BCCI की समीक्षा बैठक कल:गंभीर, अगरकर और लक्ष्मण मुंबई बुलाए गए, 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी पर चर्चा

    2 hours ago

    1

    0

    आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद BCCI ने समीक्षा बैठक बुलाई है। हेड कोच गौतम गंभीर, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड वीवीएस लक्ष्मण गुरुवार बैठक में शामिल होंगे। यह मीटिंग मुंबई स्थित बोर्ड मुख्यालय में होगी। इसमें विदेशी दौरों पर टीम के प्रदर्शन की समीक्षा के साथ 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। खिलाड़ियों की इंजरी, IPL के वर्कलोड और टीम मैनेजमेंट, CoE और चयन समिति के बीच कम्यूनिकेशन भी बैठक के अहम मुद्दे होंगे। 16 सीरीज बाद आयरलैंड से हारे, इंग्लैंड में भी खराब प्रदर्शन भारत को जून में आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में 0-2 से हार मिली थी। टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद यह भारत की करीब 3 साल में 16 सीरीज के बाद पहली टी-20 सीरीज हार थी। इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टी-20 सीरीज में भारत 0-4 से हार गया। नॉटिंघम में टीम को 125 रन से हार मिली थी। वनडे सीरीज में भारत ने पहला मैच जीता, लेकिन सीरीज 1-2 से गंवा दी। BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने इन नतीजों के बाद टीम के प्रदर्शन की समीक्षा की बात कही थी। अब यह बैठक बुलाई गई है। बुमराह की फिटनेस की जानकारी चयन समिति तक नहीं पहुंची बैठक में खिलाड़ियों की इंजरी और CoE की भूमिका पर भी चर्चा होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, खिलाड़ियों, CoE और सिलेक्शन कमेटी के बीच कम्यूनिकेशन को लेकर सवाल उठे हैं। एक मामले में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के फिट नहीं होने की जानकारी चयन समिति को समय पर नहीं मिली थी। वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होने और साई सुदर्शन की रिकवरी में उम्मीद से ज्यादा समय लगने पर भी चर्चा होगी। 9 सितंबर को 4 खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट IPL के वर्कलोड का खिलाड़ियों की फिटनेस पर असर भी बैठक का अहम मुद्दा होगा। अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के लिए चुने गए जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, नीतिश रेड्डी और हर्षित राणा की उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर है। चारों खिलाड़ियों का 9 सितंबर को फिटनेस टेस्ट होगा। न्यूजीलैंड दौरे को देखते हुए BCCI तेज गेंदबाजों के पूल को फिट रखने और खिलाड़ियों के बीच इंजरी की समस्या कम करने के तरीकों पर भी चर्चा करेगा। 2027 वर्ल्ड कप के लिए हार्दिक की फिटनेस भी अहम बैठक में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस और रिकवरी पर भी चर्चा होगी। चयन समिति 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए उन्हें टीम में देखना चाहती है। फिलहाल हार्दिक वनडे में 5 से 6 ओवर से ज्यादा गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं। BCCI और टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस को लंबे समय तक बनाए रखने की योजना पर चर्चा करेंगे। ----------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… बाबर आजम को एजबेस्टन टेस्ट से पहले बुखार:9 सितंबर से खेला जाएगा तीसरा मुकाबला; इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान 0-2 से पीछे इंग्लैंड के खिलाफ 9 सितंबर से एजबेस्टन में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को बुखार है। टीम मैनेजर नवीद अकरम चीमा ने बताया कि बाबर को बुखार है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है और उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद है। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    व्यस्त शेड्यूल से WTC फाइनल की राह मुश्किल:ईरानी कप और इंडिया-A मैचों से तैयारियों के लिए चुनौती; न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले कम समय
    Next Article
    बाबर आजम को एजबेस्टन टेस्ट से पहले बुखार:9 सितंबर से खेला जाएगा तीसरा मुकाबला; इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान 0-2 से पीछे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment