Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तमिलनाडु में Veeramani पर POCSO Act के तहत एक और केस, अब तक आठ गिरफ्तार

    1 hour from now

    1

    0

    एक नाबालिग लड़की की शिकायत के बाद ग्रेनाइट कारोबारी वीरमणि के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चे का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत एक नया मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान अब तक कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।प्रभावित नाबालिग लड़की के बयान और शिकायत के आधार पर 21 अक्टूबर को आठवां मामला दर्ज किया गया था। अब तक कुल 12 प्रभावित नाबालिग लड़कियों से संबंधित शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई है। वीरमणि को उसके सहयोगियों शांति और महेंद्रसिम्हन के साथ 29 अगस्त को पहली बार गिरफ्तार किया था।इसके बाद, संबंधित वीडियो अपने पास रखने और इसकी जानकारी पुलिस को नहीं देने के आरोप में गणेशन को 22 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। नाबालिग लड़कियों को कथित तौर पर एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के आरोप में तीन वाहन चालकों को पांच अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। वहीं, सीएनएस कंपनी के प्रबंधक शक्तिवेल को 18 अक्टूबर को हिरासत में लिया गया।इस मामले से जुड़े एक अन्य घटनाक्रम में वीरमणि की बेटी अर्चना से भी पूछताछ की गई। उनसे उनके पिता की कथित आपराधिक गतिविधियों और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए किए गए कथित वित्तीय लेनदेन के संबंध में सवाल पूछे गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP में BJP को रोकने के लिए विपक्ष से हाथ मिलाने को तैयार AIMIM, ओवैसी का बयान
    Next Article
    Punjab में किसानों को आधी कीमत पर मिलेंगे गेहूं के बीज, ₹50 करोड़ की सब्सिडी का ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment