Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगेंद्र उपाध्याय-पेपर सेटर ने जानबूझकर दिया 'पंडित' ऑप्शन:UP दरोगा भर्ती परीक्षा में अवसरवादी 'पंडित' ऑप्शन विवाद, कैबिनेट मंत्री ने कहा-इस ऑप्शन का औचित्य नहीं

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में दरोगा भर्ती परीक्षा में अवसरवादी के विकल्प में 'पंडित' ऑप्शन दिए जाने पर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने इसका कड़ा विरोध किया है। उनका कहना है-यह कुकृत्य किसी मानसिक विकृति से पीड़ित पेपर सेटर के द्वारा जानबूझ कर किया गया है, जो हिंदू समाज की समरसता को बिगाड़ना चाहता है। उन्होंने कहा-'अवसर के अनुसार बदलने वाला' के लिए एक शब्द हेतु दिए गए ऑप्शन में 'पंडित' शब्द का ऑप्शन देने का कोई न तो औचित्य था और न ही तालमेल। अब विस्तार से पढ़िये... UP दरोगा भर्ती परीक्षा में शनिवार को सामान्य हिंदी के प्रश्न में पूछा गया था-अवसर के हिसाब से बदल जाने वाले को क्या कहेंगे? इसके 4 विकल्पों में पंडित, अवसरवादी, निष्कपट और सदाचारी थे। सवाल सामने आते ही विरोध शुरू हो गया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इसका विरोध किया। अब यूपी सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने इसका विरोध किया है। उन्होंने-सवाल 'पंडित' शब्द का विकल्प देने का कोई न तो औचित्य था और न ही तालमेल। यह कुकृत्य किसी मानसिक विकृति से पीड़ित पेपर सेटर के द्वारा जानबूझ कर किया गया है, जो हिंदू समाज की समरसता को बिगाड़ना चाहता है। जहां ऐसा कृत्य सामाजिक समरसता को प्रभावित करता है, वहीं वर्ग विशेष की संवेदनाओं को आहत भी करता है। कहा-स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए किसी भी जाति, वर्ग या परंपरा के प्रतीक कोई भी ऐसी टिप्पणी, वक्तव अथवा टाईटल देना जो अपमान जनक हो, कदापि स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। फिल्म के टाईटल का भी किया विरोध कुछ दिनों पूर्व एक फिल्म का नाम भी इसी तरह से अपमानजनक रूप में प्रस्तुत किया गया था। ऐसे सामाजिक विरोध कृत्य करने वालों का पता लगाने के लिए किसी शोध की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, क्योंकि पेपर सेटिंग की प्रक्रिया अत्याधिक गोपनीय होती है। इस प्रक्रिया का परीक्षण किसी तीन-चार चरणों में नहीं होता क्योंकि इस परीक्षण की प्रक्रिया को विस्तार देने से पेपर लीक होने की समस्या बनी रहती है। इसलिए ऐसे असामाजिक पेपर सेटर को चिह्नित कर शीघ्र से शीघ्र दंडित किया जाना चाहिए। जिससे भविष्य में किसी भी समाज के लिए अपमानजनक टिप्पणी कने वाले सावधान हो जाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में डंपर-लोडर की टक्कर, दो गंभीर घायल:कानपुर-सागर हाईवे पर एक घंटे तक यातायात बाधित रहा, पुलिस ने बहाल कराया
    Next Article
    घाटमपुर में लाइनमैन को लगा करंट:शटडाउन के बाद पोल से गिरा, गंभीर रूप से झुलसा, उपचार जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment