Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Tamil Nadu के Vellore में निर्माणाधीन CSI Church की छत ढही, 3 श्रमिकों की मौत

    7 hours ago

    1

    0

    तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन एक चर्च की छत गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 घायल मजदूरों को एंबुलेंस से वेल्लोर सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज अस्पताल और पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के चित्तूर स्थित एक अस्पताल ले जाया गया।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कटपाडी के निकट मंडी कृष्णापुरम में ‘चर्च ऑफ साउथ इंडिया’ के निर्माणाधीन भवन की छत का हिस्सा उस समय ढह गया, जब मजदूर छत पर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। अधिकारी ने तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि की है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की अरक्कोणम टीम ने जिला प्रशासन, पुलिस और दमकल कर्मियों के साथ मिलकर निर्माण स्थल पर फंसे मजदूरों को बचाने का अभियान चलाया।वेल्लोर की जिलाधिकारी पी. एस. लीला एलेक्स ने संवाददाताओं से कहा कि कम से कम आठ मजदूरों की हालत स्थिर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Pune में नाबालिगों को प्रताड़ित करने पर MSHRC ने पुलिस अफसरों पर FIR दर्ज करने का निर्देश दिया
    Next Article
    Kashmir को केवल शूटिंग स्थल नहीं, रचनात्मक केंद्र बनाएं: Omar Abdullah

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment