Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Tamil Nadu में पूर्वोत्तर मानसून की तैयारियां तेज, Chief Secretary ने दिए निर्देश

    3 hours from now

    1

    0

    तमिलनाडु के मुख्य सचिव एम. साई कुमार ने अधिकारियों को ग्रेटर चेन्नई नगर निगम तथा अवाडी और तांबरम के उपनगरीय क्षेत्रों में पूर्वोत्तर मानसून से निपटने की तैयारियां युद्धस्तर पर करने का निर्देश दिया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, कुमार ने एक सितंबर को यहां सचिवालय में क्षेत्रीय निगरानी अधिकारियों और संबंधित विभागों के प्रमुखों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी गाद निकालने और तूफानी जल निकासी नेटवर्क से जुड़े कार्य सितंबर के अंत तक पूरा करने की समयसीमा तय की। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के निर्देश पर विभिन्न क्षेत्रों में मंत्रियों और निगरानी अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो मानसून की तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।मुख्य सचिव कुमार ने भारी बारिश और अल नीनो के प्रभाव से निपटने के लिए किए जा रहे मानसून-पूर्व उपायों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से जलभराव वाले और निचले इलाकों में उच्च क्षमता वाले मोटर पंप तैयार रखने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से वेलाचेरी, अंबत्तूर सिडको, तिरुवोत्तियूर और मणली का उल्लेख करते हुए कहा कि आम लोगों का सामान्य जनजीवन बाधित नहीं होना चाहिए।इसे भी पढ़ें: CM Vijay ने खोला Mettur Dam, कहा- कावेरी जल तमिलनाडु का कानूनी अधिकार, Karnataka को दी कड़ी चेतावनीउन्होंने तूफानी जल निकासी व्यवस्था में मौजूद खामियों को जल्द दूर करने और छूटी हुई नालियों को जोड़ने का काम तेजी से पूरा करने का आदेश दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Varanasi में Ganga का जलस्तर चेतावनी स्तर के पार, नाव संचालन बंद
    Next Article
    Rahul Gandhi के इंदौर कार्यक्रम के लिए Jitu Patwari ने CM मोहन यादव से मांगा स्टेडियम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment