Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तीन साल में 20 हजार करोड़ टर्नओवर का लक्ष्य:कानपुर में MSME को 50 लाख की एकमुश्त सब्सिडी, घर बैठे मिलेगा पैसा

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के शुक्रवार को 'एमएसएमई लीडरशिप कॉन्क्लेव' का आयोजन किया गया। अफसरों ने 50 लाख रुपए तक की एकमुश्त सब्सिडी का ऐलान किया। सालों से मंदी और सरकारी पेचीदगियों से जूझ रहे उद्यमियों के चेहरे खिल उठे। पूरी प्रक्रिया को 'सिंगल क्लिक' पर ऑनलाइन कर दिया गया है। यानी अब उद्यमी अपनी फैक्ट्री में बैठकर ही सब्सिडी का हक पा सकेंगे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और अपर आयुक्त (उद्योग) राजकमल यादव की मौजूदगी में कॉन्क्लेव हुआ। सरकार ने माना कि एक इकाई संचालक सिर्फ माल नहीं बनाता, बल्कि हजारों परिवारों का पेट पालता है। इसीलिए अब विभाग की जिम्मेदारी सिर्फ फाइल पास करना नहीं, बल्कि कानपुर के उत्पाद को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाना और उसे 'इंटरनेशनल फिनिश' देना होगा। अफसरों ने दो टूक कहा कि अगर किसी उद्यमी को राह में कोई समस्या आती है, तो विभाग खुद चलकर उनके पास आएगा और निदान करेगा। 3 साल में 20 हजार करोड़ के टर्नओवर का टार्गेट कानपुर के औद्योगिक गलियारों में इस समय सबसे बड़ी चर्चा निर्यात को दोगुना करने की है। फीटा (FITA) के महासचिव उमंग अग्रवाल ने कॉन्क्लेव के विजन को स्पष्ट करते हुए कहा कि वर्तमान में शहर का निर्यात कारोबार करीब 10 हजार करोड़ रुपये का है। सरकार और उद्यमियों का संयुक्त लक्ष्य इसे अगले तीन सालों में 20 हजार करोड़ रुपए तक पहुंचाना है। इसके लिए 30 से अधिक नई नीतियों को जमीन पर उतारा गया है। इंडो-अमेरिकन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के इस मंच पर लखनऊ और नोएडा जैसे शहरों से आए दिग्गजों ने भी माना कि 50 लाख की यह भारी-भरकम सब्सिडी छोटे उद्योगों के लिए 'ग्रोथ बूस्टर' साबित होगी। नए औद्योगिक क्षेत्रों से खुलेगी तरक्की की राह' सिर्फ सब्सिडी ही नहीं, सरकार कानपुर और आसपास के इलाकों में नए औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना की तैयारी में भी है। सतीश महाना ने उद्यमियों को भरोसा दिलाया कि पूरे सूबे में इंफ्रास्ट्रक्चर का ऐसा जाल बिछाया जा रहा है, जिससे उद्यमी आर्थिक रूप से सक्षम हो सकें। कॉन्क्लेव में कमिश्नर के. विजयेंद्र पांडियन और एडीजी आलोक सिंह की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि उद्यमियों की सुरक्षा और सुविधा सरकार की टॉप प्रायोरिटी पर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में दिनदहाड़े कार पर फायरिंग,VIDEO:कार सवार दो युवक बाल-बाल बचे, मारपीट के बाद दी थी जान से मारने की धमकी
    Next Article
    पीलीभीत फैक्ट्री में मिट्टी का टीला धंसा, मौत:मजदूर ने तोड़ा दम, दो गंभीर घायल, सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment