Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तिरंगे के रंग में रंगा गोरखपुर:LED लाइट से सजे बिल्डिंग-चौराहे, आजादी के जश्न में डूबा पूरा शहर

    5 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। शहर की सड़कों, बाजारों और प्रमुख स्थानों पर हर तरफ तिरंगे की छटा देखने को मिल रही है। सुबह से ही लोगों में अलग ही उत्साह है और हर कोई इस राष्ट्रीय पर्व को खास बनाने में जुटा है। रेलवे स्टेशन, नगर निगम, डीएम कार्यालय, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और जिला अस्पताल समेत शहर की सभी प्रमुख इमारतों को तिरंगे रंग की लाइटों से सजाया गया है। रात होते ही ये भवन रोशनी में जगमगा उठते हैं और देखने वालों को देशभक्ति का एहसास कराते हैं। तस्वीरें देखिए… चौराहों और बाजारों में बढ़ी रौनक शहर के बड़े चौराहों को भी खास तरीके से सजाया गया है। बाजारों में तिरंगे, झंडे, बैज और देशभक्ति से जुड़े सामान की बिक्री तेज हो गई है। दुकानों और घरों पर लहराता तिरंगा पूरे माहौल को और भी खास बना रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई स्वतंत्रता दिवस के रंग में डूबा हुआ है। स्कूलों में कार्यक्रमों की तैयारी चल रही है तो वहीं युवा सोशल मीडिया पर भी देशभक्ति का जोश दिखा रहे हैं। शहर में गूंज रहे देशभक्ति के सुर कई जगहों पर देशभक्ति गीत, तिरंगा यात्राएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे माहौल और भी जोशीला हो गया है। ये आयोजन लोगों को आजादी के महत्व और शहीदों के बलिदान की याद दिला रहे हैं। पूरे गोरखपुर में इस समय ऐसा माहौल है मानो कोई बड़ा त्योहार हो। तिरंगे की चमक, रोशनी की सजावट और लोगों का उत्साह मिलकर शहर को एक अलग ही पहचान दे रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस से पहले ही गोरखपुर देशभक्ति के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पनकी में पुलिस मुठभेड़, स्नैचर के पैर में लगी गोली:महिला के साथ शातिरो ने चेन लूट की घटना को दिया था अंजाम
    Next Article
    CSJMU में ऑनलाइन-डिस्टेंस कोर्स में एडमिशन का मौका:बिना कॉलेज आए पूरी कर सकेंगे पढ़ाई, जानिए फीस और लास्ट डेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment