Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU में ऑनलाइन-डिस्टेंस कोर्स में एडमिशन का मौका:बिना कॉलेज आए पूरी कर सकेंगे पढ़ाई, जानिए फीस और लास्ट डेट

    7 hours ago

    1

    0

    नौकरी, कारोबार या अन्य व्यस्तताओं के चलते नियमित कॉलेज नहीं जा पाने वाले विद्यार्थियों के लिए छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) ने पढ़ाई जारी रखने का विकल्प दिया है। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के तहत विद्यार्थी बिना नियमित रूप से कॉलेज आए ऑनलाइन और डिस्टेंस मोड से डिग्री पूरी कर सकेंगे। नए सत्र में प्रवेश प्रक्रिया जारी है और अब तक करीब 900 विद्यार्थियों के एडमिशन हो चुके हैं। प्रवेश के लिए 15 सितंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। सीडीओई के निदेशक डॉ. एसके द्विवेदी ने कहा कि विश्वविद्यालय के ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) कार्यक्रम में स्नातक से लेकर परास्नातक स्तर तक आठ पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। प्रवेश चक्र जुलाई/जनवरी रखा गया है। विद्यार्थियों को अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन और डिस्टेंस माध्यम से अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। BCA में 17 हजार तो MBA की फीस 30 हजार रुपए तीन वर्षीय BCA (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) की सालाना ट्यूशन फीस 17 हजार रुपये है। तीन वर्षीय BBA (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) के लिए 20 हजार, B.Com (बैचलर ऑफ कॉमर्स) के लिए 10 हजार और BA (बैचलर ऑफ आर्ट्स) के लिए 6 हजार रुपये सालाना ट्यूशन फीस निर्धारित है। परास्नातक पाठ्यक्रमों में दो वर्षीय MCA (मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) की फीस 20 हजार रुपये, MBA (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) की 30 हजार रुपये, M.Com (मास्टर ऑफ कॉमर्स) की 15 हजार रुपये और MA (मास्टर ऑफ आर्ट्स) की 11 हजार रुपये सालाना ट्यूशन फीस है। BA में छह, MA में भी छह विषयों का विकल्प BA में हिंदी, अंग्रेजी, शिक्षा, इतिहास, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान विषय उपलब्ध हैं। वहीं MA में हिंदी, अंग्रेजी, शिक्षा, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र और राजनीति विज्ञान से पढ़ाई की जा सकती है। फिलहाल अभी तक सबसे ज्यादा एडमिशन बीए में हुए हैं। दिव्यांग विद्यार्थियों को 50% फीस में छूट विश्वविद्यालय के अनुसार दिव्यांग विद्यार्थियों को ट्यूशन फीस में 50 प्रतिशत विशेष छूट दी जाएगी। यह छूट नियम एवं शर्तों के अनुसार लागू होगी। इस छूट को लेने वालों को दिव्यांग प्रमाण पत्र के साथ साथ विवि के नियमों का पालन करना होगा। डिजिटल लाइब्रेरी से ई-मटेरियल तक सुविधा डिस्टेंस और ऑनलाइन विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की विभिन्न सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इनमें डिजिटल लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, स्टेडियम, जिम्नेजियम, स्विमिंग पूल, स्टेट-ऑफ-द-आर्ट स्टूडियो, रिकॉर्डिंग रूम और ई-मटेरियल शामिल हैं। इसके अलावा हेल्थ सेंटर में ओपीडी, एक्स-रे, फिजियोथेरेपी और सब्सिडाइज्ड दर पर ब्लड टेस्ट की सुविधा भी पोस्टर में दी गई है। 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन विश्वविद्यालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक इच्छुक विद्यार्थी 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध है। पोस्टर में ऑनलाइन जानकारी के लिए csjmu.ac.in/decode/ लिंक दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तिरंगे के रंग में रंगा गोरखपुर:LED लाइट से सजे बिल्डिंग-चौराहे, आजादी के जश्न में डूबा पूरा शहर
    Next Article
    लखनऊ टुडे, 15 अगस्त - आपके काम की खबर:शहरभर में किया जाएगा ध्वजारोहण, मेन प्रोग्राम हजरतगंज में विधानभवन के सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment