Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तिरंगे के रंग में रंगा मेरठ:कपड़े, बैज और सजावटी सामान से सजे बाजार, चूड़ियां और विंड चेन की बढ़ी मांग

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले बाजारों में देशभक्ति का रंग नजर आने लगा है। शहर के प्रमुख बाजारों में तिरंगे और ट्राईकलर थीम वाले सामान की दुकानें सजी हैं, जहां खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ पहुंच रही है। तिरंगे से सजे बाजार, सजावटी सामान की बढ़ी मांग बाजारों में छोटे-बड़े तिरंगे, हैंड फ्लैग, बैज, विंड चेन, स्टिकर और सजावटी सामान उपलब्ध हैं। लोग घर, दुकान और वाहनों को सजाने के लिए अपनी पसंद के सामान खरीद रहे हैं, वहीं दुकानदारों ने भी अलग-अलग डिजाइन और रेंज के उत्पाद सजाए हैं। बच्चों के लिए तिरंगे वाले कुर्ते, टी-शर्ट, चूड़ियां, हेयर बैंड और अन्य एक्सेसरीज लोगों को आकर्षित कर रही हैं। अभिभावक बच्चों के लिए इनकी खरीदारी कर रहे हैं, जबकि युवा बैज, बैंड और ट्राईकलर थीम वाले सामान पसंद कर रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस नजदीक आते ही बढ़ी बिक्री दुकानदारों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में देशभक्ति से जुड़े सामान की मांग लगातार बढ़ी है। छोटे तिरंगे, बैज, बच्चों के कपड़े और सजावटी वस्तुओं की बिक्री सबसे ज्यादा हो रही है। बाजारों में अलग-अलग आकार और डिजाइन के तिरंगे उपलब्ध हैं। छोटे झंडों की कीमत 10 रुपए से शुरू हो रही है। वहीं बच्चों और युवाओं के लिए तिरंगे वाले कुर्ते भी खूब पसंद किए जा रहे हैं, जिनकी कीमत करीब 400 रुपए तक है। इसके अलावा लोग घर, दुकान और वाहन सजाने के लिए विंड चेन, बैज और स्टिकर भी खरीद रहे हैं। बाजार में तिरंगा झंडा 10 रुपए से शुरू होकर, तिरंगे वाला कुर्ता करीब 400 रुपए, विंड चेन 100 रुपए, तिरंगा बैज 30 रुपए और तिरंगा स्टिकर 20 रुपए में मिल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीएचयू परिसर में 11 वर्षीय बच्चे पर कुत्ते का हमला:चेहरे और सिर पर लगे 50 टांके, महिला प्रोफेसर बोली- सड़क पर गिरने से लगी है चोट
    Next Article
    मुरादाबाद में 100 फीट ऊंचे पेड़ पर फंसी चील:फायर ब्रिगेड ने छह घंटे की मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment