Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:बुलंदशहर में बहन गंभीर घायल, CCTV में कैद हुआ हादसा; चालक फरार

    1 day ago

    1

    0

    बुलंदशहर कोतवाली नगर क्षेत्र में नुमाइश फ्लाईओवर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पास लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रवीन अपनी बहन तनु के साथ बाइक से घर से दिल्ली जाने के लिए निकला था। नुमाइश फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर सड़क की दूसरी तरफ से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने अचानक वाहन मोड़ दिया। बाइक सवार प्रवीन अचानक सामने आए ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक को नहीं बचा सका और जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि प्रवीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तनु गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागा दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद राहगीरों ने घायल तनु को संभाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। लोगों ने प्रवीन को भी बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बहन अस्पताल में भर्ती सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल तनु को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे का CCTV फुटेज खंगालकर फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU की दो महिला प्रोफेसर के साथ धोखाधड़ी:ठगो ने फ्लैट दिलाने के नाम पर 30 लाख लिया,दबाव बनाने पर दिया चेक,2 बार हुआ बाउंस
    Next Article
    फिरोजाबाद में मिट्टी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई:एसडीएम ने देर रात में पकड़े 3 डंपर, प्रशासन सख्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment