Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रॉले ने वैन को टक्कर मारी, 6 दोस्तों की मौत:महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे थे; ग्राइंडर से गाड़ी काटकर निकाले जा सके शव

    6 hours ago

    1

    0

    धार जिले के बदनावर में रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रॉले ने वैन को सामने से ऐसी टक्कर मारी कि वह पिचक गई। वैन में सवार सभी छह श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। वे गुजरात में वड़ोदरा के रहने वाले थे और उज्जैन से महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे। गाड़ी की हालत ऐसी थी कि उसकी बॉडी काटकर दो शव निकाले जा सके। ट्रॉला ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसा रविवार दोपहर करीब 1 बजे पंचकवास गांव के पास उज्जैन फोरलेन पर हुआ। सूचना मिलते ही बदनावर टीआई अमित सिंह कुशवाह और तहसीलदार सुरेश नागर मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से वैन में फंसे शवों को बाहर निकाला। तीन लोगों की पहचान हुई हादसे में जान गंवाने वाले सभी 6 लोग आपस में दोस्त थे। इनमें से तीन की पहचान- मयूर कुमार पिता प्रकाश भाई निवासी गोधरा, विशाल कुमार पिता रमेश भाई निवासी पंचमहाल, राकेश पिता भूपतसिंह मकवाना निवासी पंचमहाल के रूप में हुई। इनमें से एक रॉयल एन्फील्ड शोरूम में काम करता था। बाकी पांच फाइनेंस कंपनी में थे। देखिए, हादसे के बाद की तस्वीरें… ट्रॉले में लोहे का सामान भरा था पुलिस ने कहा- प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वैन में 6 लोग सवार थे। ट्रॉला नंबर GJ39 DB 9248 रॉन्ग साइड से उज्जैन की ओर जा रहा था। इसमें लोहे का सामान भरा था। वहीं, मारुति ईको वैन नंबर GJ17 CK 6134 उज्जैन से गुजरात की ओर जा रही थी। कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, एसपी सचिन शर्मा, एडिशनल एसपी पारुल बेलापुरकर ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। कलेक्टर मीणा ने बताया कि ट्रॉला ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मृतकों के परिजन को सूचना दे दी है। शवों का पंचनामा बनाकर उन्हें बदनावर सिविल अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया है। ग्राइंडर से गाड़ी काटकर निकाले शव प्रत्यक्षदर्शी महिपाल सिंह ने कहा- हमारा मकान सड़क किनारे ही है। हम घर पर बैठे थे, अचानक तेज आवाज आई। बाहर आए तो देखा कि एक्सीडेंट हुआ है। कार में कुछ लोग फंसे थे। पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कार के गेट को ग्राइंडर से काटकर शवों को बाहर निकाला। ये खबर भी पढ़ें… नेपाल से पुणे जा रही बस की ट्रक से टक्कर नेपाल से पुणे जा रही स्लीपर बस भिंड में एलपीजी सिलेंडर से लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 15 यात्री घायल हैं। बस का ड्राइवर केबिन में फंस गया था, जिसे ग्रामीणों ने बाहर निकाला। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    CJI को यूनिवर्सिटी इवेंट में चीफ गेस्ट बनाने का विरोध:हैदराबाल लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र बेरोजगारों को कॉकरोच कहने से नाराज; बोले- फैसले पर विचार करें
    Next Article
    पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:गंगाजल लाते 3 कांवड़ियों की मौत; शराब कारोबारी की हत्या; चलती थार पर स्टंट; प्रीति जिंटा बोली- ये सबसे प्यारी घर वापसी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment